Breaking News
Loading...

टाटा सफारी से चुराते थे बकरिया, अब जेल में चरायेंगे बकरी.....




   वाराणसी।। अगर लग्जरी गाड़ियों में बकरियां घूमते दिखें तो ये न समझिये कि बकरियों के अच्छे दिन आ गए हैं बल्कि ये बकरियां चोरी की हो सकती हैं।
     वाराणसी में बकरी चोरों का अंतर्जनपदीय गिरोह पकड़ रोहनिया पुलिस ने बड़ा खुलासा करने का दावा किया है।बकरी चोर गिरोह की खासियत ये है कि ये हाई प्रोफाइल तरीके से चोरी करते थे जिससे इनपर किसी को शक नहीं होता था। ये चोर बकरी चोरी करने के लिए लक्जरी गाडी का प्रयोग करते थे।
     वाराणसी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर अपराध और अपराधियों को रोकने के लिए अभियान चलाये जा रहे हैं जिसमे रोहनिया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मुखबिर के सुचना के आधार पर रोहनिया पुलिस ने सफारी से बकरियां चोरी करते 6 अभियुक्तों को 15 बकरियों समेत गिरफ्तार किया है।
     क्षेत्राधिकारी सादर रामसेवक यादव के मुताबिक पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि ये दिन में देख लेते थे की बकरियां किसके घर के बाहर बंधी हैं और तब ये रात में रस्सी काटकर उन्हें सफारी गाडी में भरकर ले जाते थे ।रात में चोरी करने पर किसी को पता नहीं चलता था और लक्जरी गाडी होने की वजह से किसी को शक नहीं होता था की इसमें चोरी की बकरियां हैं।ये बकरियां बेच देते थे एक बकरी लगभग 10000 में बेचते थे। पकड़े गए अभियुक्त चंदौली जिले के मुगलसराय और जौनपुर के रहने वाले हैं जो वाराणसी चंदौली भदोही और जौनपुर में सक्रिय थे।
    अपने घर के अंदर के साथ साथ अब बाहर भी सतर्क होना होगा क्योंकि अब घर के कीमती सामानों के साथ साथ घर के बाहर बंधे दुधारू जानवरों पर भी चोर अपना हाथ साफ़ कर सकते हैं।