Translate Post:
चंडीगढ़/अमृतसर।। अनुराग कश्यप की फिल्म 'उड़ता पंजाब' के बहाने पंजाब में नशे को लेकर देशभर में डिबेट शुरू हो गई है। पिछले कुछ सालों में यह राज्य ड्रग्स का हब बनकर रह गया है। अफीम और भुक्की से शुरू हुआ सिलसिला हेरोइन, स्मैक, कोकीन, सिंथेटिक ड्रग्स, आइस ड्रग्स जैसे महंगे नशे में तब्दील हो चुका है। हालात ये हैं कि इसकी वजह से कई घर उजड़ गए, कई बुजुर्गों ने अपने जवान बेटों को अर्थियां दीं और नपुंसकता की वजह से कई घर टूट गए। मीडिया ने ड्रग्स स्मगलिंग के इस गोरखधंधे और मौजूदा हालात की पड़ताल की है।