Breaking News
Loading...

वसुंधरा राजे से घबरा गए थे मंत्री पूरे समय योग में लड़खड़ाते रहे थे



      जयपुर।। योग दिवस पर प्रदेशस्तरीय कार्यक्रम में एक ऐसा वाकया हो गया कि पूरे योग के समय चिकित्सा मंत्री कालीचरण सराफ के पांव डगमगाते रहे थे सीएम वसुंधरा राजे के साथ प्रदेशभर के प्रमुख लोग और राजधानी के बड़ी संख्या में लोगों ने यहां एसएमएस स्टेडियम में योग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया था। सीएम के एक ओर मंत्री कालीचरण सराफ और दूसरी ओर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी थे।
     इसी दौरान एक अभ्यास के दौरान कालीचरण सराफ का हाथ सीएम वसुंधरा राजे के हाथ से टच हो गया। इससे गुस्साई वसुंधरा राजे ने सराफ की ओर एकदम से इस तरह देखा कि मंत्री घबरा गए। जैसे ही हाथ टच हुआ, कालीचरण सराफ ने अपना हाथ नीचे कर लिया। इसके बाद सीएम की गुस्साई निगाहें सराफ की ओर पड़ीं। हाथ टच होने के बाद से लगातार सराफ एक बार भी योग की सभी मुद्राएं ठीक से नहीं कर पाए थे। एक पांव पर खड़े होने वाले योगाभ्यास में तो बार-बार सराफ के पांव जमीन पर ही टिक रहे थे। 


(Rajendra Kasliwal)