Headline
Loading latest headlines...

यहां गुफा में रखा है गणेशजी का असली सिर

Translate Post:
    पिथौरागढ़।। हिंदू धर्म में मान्यता है कि कोई भी शुभ काम गणेश भगवान की पूजा के बिना नहीं होता। गजानन की स्थापना के बाद ही कार्य की शुरुआत होती है, लेकिन आज हम आपको बताएंगे भगवान गणेश से जुड़ा हज़ारों साल पुराना सच। क्या आपने कभी सोचा है कि आख़िर कहां है गणेश जी का असली सिर। गणेश जी की किसी भी तस्वीर में हाथी का सिर ही दिखाई देता है पर आख़िर उनका असली सिर कहां है।
    कहते हैं कि सच कल्पना से भी ज़्यादा चौंकाने वाला होता है और भगवान गणेश से जुड़ा ये सच वाकई बहुत चौंकाता है। जी हां, वो गुफ़ा है पाताल भुवनेश्वर में जहां आज भी भगवान गणेश का कटा हुआ सिर रखा है। आप शायद इसे देखने के बाद यकीन न करें, लेकिन ये सच है और ये ठीक बिलकुल उसी तरह है जिसका ज़िक्र पुराणों में भी मिलता है।
    उत्तराखंड की जिस गुफ़ा में भगवान गणेश का वास है, वहीं भगवान शंकर भी विराजमान हैं। पाताल भुवनेश्वर में केदारनाथ, बद्रीनाथ और अमरनाथ के दर्शन किए जा सकते हैं। इस गुफ़ा को देखकर हैरानी इसलिए भी होती है क्योंकि यहां सब कुछ प्राकृतिक रूप से बना है। हैरानी इसलिए भी क्योंकि यहां बनी आकृतिक बिलकुल असली तीर्थ की तरह दिखाई देती हैं। पाताल भुवनेश्वर नाम की ये गुफ़ा अपने अंदर कई राज़ समेटे हुए है और इससे जुड़ा एक-एक सच वाकई हैरान करने वाला है।
  • Loading Posts...