कुछ तो इनसे सीखना होगा

Translate News:
   गाजियाबाद।। आलीशान जिदंगी जीने वाले अधिकारियों के लिए गाजियाबाद के डी एम विमल कुमार और एस एस पी धर्मेन्द्र सिंह बने मिसाल बन गये है। एक तरफ जहां आई एस, आई पी एस राजाओं वाली जिदंगी जीते है। वही गाजियाबाद मे तैनात शीर्ष अधिकारियों का एक अलग ही व्यवहार देखने को मिला। दरअसल गाजियाबाद में प्रधान चुनावों के मद्देनजर यहा के डी एम, विमल कुमार एस एस पी धर्मेन्द्र सिंह गावों के दौरे पर निकले और यहाँ की तैयारियों और कानून व्यवस्था का जायजा ले रहे थे। खाने का समय हो रहा था। लिहाजा दोनो अधिकारियों ने बिना शरम के जमीन पर खेतों के बीच चादर बिछाई और खाना खाने लगे। वही डी एम गाजियाबाद एक कदम आगे निकल गए। और वो चादर के बिना ऐसे ही जमीन पर बैठ गए। जिससे वहाँ मौजूद अन्य अधिकारी और गावँ के लोग गदगद हो गये। और दोनों अधिकारियों के सादे व्यवहार की तारीफ की। ये हकीकत भी है। जहाँ शीर्ष नौकरी पर तैनात अधिकारी धूल से भी परहेज करते है। वहा इन अधिकारियों का व्यवहार कमाल का है।
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top