51 राम नाम शेयर होल्डर्स द्वारा शुरू किए गए इस राम नाम बैंक में अब तक 75 हजार से ज्यादा खाता धारक बन चुके हैं साथ ही इस अनोखे बैंक की पूंजी भी अरबो का आंकडा पार चुकी है। इस बार इस बैंक में सबसे ज्यादा राम नाम लिखने वाले खाता धारक फैसल को राम नाम सेवा सम्मान भी दिया गया है।
इलाहाबाद के चौके इलाके में भगवान राम की तस्वीर के सामने लगी यह कतार एक ऐसे अनोखे बैंक की मुख्यालय में खाता धारकों की है जिनके हाथ में उनकी पास बुक। पूरी तरह व्यासायिक बैंको की तरह इसमें दर्ज है हर खाता धारक की पूंजी जो देश की मुद्रा रुपिया या बोंड न होकर भगवान राम के नाम से भरी हुई पुस्तिकाएं है जिन्हें इन्होंने हर रोज पूरे मनोयोग से पूरी आस्था के साथ लिखकर पूरा किया है। इस बैंक में खाता खोलने के लिए किसी खाता धारक या गारंटर की जरुरत नहीं है बस आप ह्रदय में भगवान राम के प्रति अगाध आस्था होनी चाहिए। पूरी तरह सहकारिता के सिद्धांत पर स्थापित इस बैंक से पास बुक निशुल्क दी जाती है जिसमें शुद्ध होकर पवित्र मन से इसी पुस्तिका पर राम का नाम तब तक लिखते रहा जाता है जब तक पुस्तिका भर ना जाए।
रामनवमी यानी की मर्यादा पुरुषोत्तम राम के जन्मोत्सव का दिन इस बैंक के लिए वित्तीय वर्ष का आखिरी दिन होता है जिसमें खाता धारक अपनी अपनी राम नाम लिखी हुई पूंजी का लेखा जोखा यहा पेश करते हैं। किसने कितनी राम नाम की पूंजी यहां जमा की। किसने इह लोक की चिंता के लिए राम नाम का स्मरण किया तो किसने अपने भविष्य या करियर के लिए कितना जुटाया। इस बार इस बैंक में एक ऐसे राम भक्त को यह ओहदा मिला है वह अपने आप में अनोखा है। इस राम भक्त का नाम है फैज़ल खान। फैज़ल खान पांच वक्त के नवाजी है लेकिन राम नाम पर इनकी आस्था इतनी गहरी है कि इन्होंने कम समय में दस लाख राम नाम की पूजी बनाकर इस बैंक के सबसे अमीर खाता धारक होने का सम्मान हासिल किया है।
