Headline
Loading latest headlines...

कोर्ट में मानव बम धमाका, छह घायल

Translate Post:
बिहार छपरा कोर्ट में विस्फोट 
    छपरा सिविल कोर्ट परिसर में मानव बम से विस्फोट का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि बुरका पहन कर आई एक किशोरी मानव बम बन कर परिसर में घुसी और अचानक विस्फोट हुआ। इस विस्फोट में छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है।
     विस्फोट के दौरान जबदस्त धमाके की अवाज से परिसर में अपरा-तफरी मच गई। वहीं आवाज सुनकर पुलिस टीम तुरंत कोर्ट परिसर पहुंची और मानव बम की आशंका जताते हुए संदिग्ध लड़की को तुरत अस्पताल ले गई।
     जांच के बाद पुलिस का कहना है कि संदिग्ध किशोरी का नाम खुशबू है। वह अपने पैर में मानव बम बांधकर आई थी लेकिन गलती से उसने तय समय से पहले विस्फोट कर दिया। इस विस्फोट में खुशबू के पैर के नीचे का हिस्सा उड़ गया है, जहां बम प्लांट किया गया था।
    लोगों ने बताया कि उन्होंने उसे बुर्का पहनकर आते देखा और कोर्ट में इधर- उधर घूमने के बाद उसने पहले पर्स खोला फिर गर्दन के पास बटन दबाया और विस्फोट हो गया।
    खुशबू कुमारी झौआ बसंत गांव के पास स्थित अवतार नगर की रहने वाली है और इससे पहले भी एक अन्य मामले में जेल जा चुकी है। पुलिस अस्पताल में उससे बयान लेने की कोशिश कर रही है लेकिन अभी तक उसने कोई जानकारी नहीं दी है। उसने सिर पर काली पट्टी भी बांध रखी थी। पुलिस अब तक विस्फोट का कारण पता नहीं लगा पाई है।




  • Loading Posts...