राजस्थान में GST चोरी पर बड़ा एक्शन: 10 प्रतिष्ठानों पर छापेमारी, ₹2.85 करोड़ की गड़बड़ी उजागर

0
Translate News:

राजस्थान में GST चोरी पर वाणिज्यिक कर विभाग का शिकंजा: 10 ठिकानों पर छापेमारी, ₹2.85 करोड़ की गड़बड़ी उजागर

जयपुर। राजस्थान में कर चोरी, फर्जी और अपात्र इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC), बिना बिल के माल की खरीद-बिक्री तथा टर्नओवर छिपाकर सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ वाणिज्यिक कर विभाग ने बड़ा कदम उठाया है। विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत विभागीय टीमों ने प्रदेश के 6 जिलों में 10 व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर एक साथ सर्वे और जांच की कार्रवाई की।

रिसॉर्ट निर्माण से लेकर विग कारोबार तक... राजस्थान में GST विभाग की रेड, ₹2.85 करोड़ का टैक्स घोटाला पकड़ा
इस कार्रवाई के दौरान लगभग 2.85 करोड़ रुपये की संभावित कर अनियमितताएं सामने आई हैं। जांच के दबाव और साक्ष्यों के आधार पर कारोबारियों ने 2.51 करोड़ रुपये की राशि स्वेच्छा से जमा और आईटीसी रिवर्स कराई है।

इन प्रमुख मामलों का हुआ पर्दाफाश

  • रिसॉर्ट निर्माण में फर्जी ITC (जयपुर):

    • झोटवाड़ा स्थित मैसर्स स्टर्बन रिसॉर्ट्स प्रा. लि. पर कार्रवाई के दौरान रिसॉर्ट निर्माण से जुड़े इनपुट टैक्स क्रेडिट की जांच की गई, जहां करदाता द्वारा 55.26 लाख रुपये का आईटीसी रिवर्स किया गया।

    • सी-स्कीम स्थित मैसर्स एजीआरएस वेंचर्स एलएलपी द्वारा अचल संपत्ति निर्माण में लिए गए लगभग 1 करोड़ के अपात्र आईटीसी में से 99.76 लाख रुपये का क्रेडिट रिवर्स कराया गया।

  • फर्नीचर और प्लाईवुड कारोबारियों पर शिकंजा (अजमेर व ब्यावर):

    • अजमेर के मैसर्स मारुति स्टील इंडस्ट्रीज से डिजिटल डेटा/पेन ड्राइव और दस्तावेज जब्त किए गए; फर्म ने 10 लाख रुपये एसजीएसटी कैश लेजर में जमा कराए।

    • मैसर्स असम टिम्बर एंड प्लाईवुड (पुष्कर रोड) और मैसर्स के.सी. एजेंसीज (कैसरगंज) पर बिना बिल बिक्री व टर्नओवर छिपाने पर कार्रवाई हुई; के.सी. एजेंसीज ने 15 लाख रुपये का चेक प्रस्तुत किया।

    • ब्यावर के मैसर्स अशोक टिम्बर ट्रेडर्स से 15 कारोबारी अभिलेख जब्त कर 6 लाख रुपये जमा कराए गए।

  • विग कारोबार में गलत टैक्स दर (वैशाली नगर, जयपुर):

    • मैसर्स हेयर विग हाउस प्रा. लि. द्वारा सितंबर 2025 से उत्पादों का गलत वर्गीकरण कर कम जीएसटी चुकाने का मामला पकड़ा गया। मौके पर 13.49 लाख रुपये जमा कराए गए।

  • जीएसटी विवरणियों (Returns) में अंतर (खैरथल-तिजारा):

    • मैसर्स वान्स एल्युमिनियम डिजाइन एलएलपी के डेटा विश्लेषण में दो वित्तीय वर्षों में 53.89 लाख रुपये का अंतर मिला, जिसमें से 22.21 लाख रुपये जमा कराए गए।

  • अघोषित बिक्री और क्रेन सर्विस (फलोदी):

    • बाप (फलोदी) स्थित मैसर्स एस.के. क्रेन सर्विस में बिना दस्तावेज आईटीसी लेने और 25 लाख के डीजी सेट की बिक्री छिपाने का मामला मिला, जहां से 15.74 लाख रुपये जमा हुए।

  • प्लाईवुड कारोबारी से वसूली (डीडवाना-कुचामन):

    • कुचामन के मैसर्स माहेश्वरी प्लाईवुड एंड हार्डवेयर ने जांच के बाद 7 लाख रुपये कैश लेजर में जमा कराए।

विभाग का सख्त संदेश

"राजस्व हितों की सुरक्षा, कर व्यवस्था में पारदर्शिता और ईमानदार करदाताओं को सही प्रतिस्पर्धात्मक माहौल देने के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। जब्त किए गए इलेक्ट्रॉनिक डेटा और दस्तावेजों का मिलान कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।"

— वाणिज्यिक कर विभाग, राजस्थान

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top