Headline
Loading latest headlines...

ATM कार्ड होल्डर्स का होता है 10 लाख तक का इन्‍श्‍योरेंस, जानिए काम की 5 बातें…

Translate Post:
  नई दिल्‍ली। एटीएम कार्ड ने बैंकिंग प्रक्रिया को काफी आसान बना दिया है। इसके चलते एटीएम का इस्‍तेमाल तेजी से बढ़ा है। बैंकों ने भी कस्‍टमर को बैंकिंग की बेहतर सुविधा मुहैया कराने के लिए एटीएम कार्ड के साथ कई नई सर्विसेज जोड़ी हैं। आज हम आपको एटीएम कार्ड से जुड़ीं 5 ऐसी ही बातें बता रहे हैं, जिनकी जानकारियां ज्‍यादातर लोगों के पास नहीं होती हैं। इन्‍हें जानकर आप एटीएम कार्ड का इस्‍तेमाल और अच्‍छे ढंग से कर सकते हैं।
ATM कार्ड होल्डर को मिलता है इन्‍श्‍योरेंस…
    सभी पब्लिक और प्राइवेट सेक्टर के बैंक एटीएम कार्ड होल्डर को एक्सीडेंटल हॉस्पिटलाइजेशन कवर और एक्सीडेंटल डेथ कवर देते हैं। यह कवर 50 हजार रुपए से लेकर 10 लाख रुपए तक का होता है। इस सुविधा का लाभ प्रत्‍येक कार्ड होल्डर को इश्‍यू करने वाले बैंक की ओर से मिलता है। हालांकि, इस सुविधा का लाभ लेने के लिए कार्ड होल्डर का बैंक अकाउंट ऑपरेशनल होना चाहिए। अगर, अकाउंट निष्क्रिय है तो इन्‍श्‍योरेंस का लाभ कार्ड होल्डर को नहीं मिलेगा।


  • Loading Posts...