DM का ट्रांसफर रोकने के लिए सड़क पर उतरे लोग, कहा- ईमानदार हैं, नहीं जानें देंगे - Today Time Group
Headline
Loading latest headlines...

DM का ट्रांसफर रोकने के लिए सड़क पर उतरे लोग, कहा- ईमानदार हैं, नहीं जानें देंगे

Translate Post:
डीएम विजय किरन आनंद का ट्रांसफर रोकने के लिए जनता के साथ सड़क पर उतरी बीजेपी
     शाहजहांपुर।। यूपी के शाहजहांपुर के डीएम विजय किरन आनंद का ट्रांसफर को लेकर पूरे जिले में हंगामा मचा हुआ है। मंगलवार को लोगों ने सड़कों और चौराहों को जाम कर दिया गया। लोगों ने कहा कि विजय किरन ईमानदार डीएम हैं, इनका ट्रांसफर नहीं होने देंगे। ऐसे में इनका ट्रांसफर टोका जाए। पूरे जिलें में एक साथ हुए हंगामे के कारण पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। प्रशासन के अधिकारी भी हालात को रोकने में नाकाम रहे। 2008 बैच के आईएएस हैं विजय किरण आनंद…
-डीएम विजय किरन आनंद साल 2008 वैच के आईएएस हैं। ज्‍वाइन करने के 39 दिनों के अंदर ही चर्चा में आ गए।
-सुबह 5 बजे से रात के 12 बजे तक काम करने वाले इस डीएम ने घोटालेबाजों की पोल खोलने शुरू कर दिए थे।
-साथ ही उन्होंने कई ऐसे अभियान चलाए, जिसके कारण उन्होंने आम लोगों के दिलो में अपनी एक खास जगह बना ली।
-ये नगर पालिका में हुए करोड़ों के घोटाले का खुलासा करने की तैयारी कर रहे थे, इसी बीच उनका तबादला हो गया।
-क्‍योंकि नगर पालिका के चेयरमैन तनवीर खां सपा के जिलाध्यक्ष भी हैं और सीएम के बेहद करीबी माने जाते हैं।
-डीएम ने पूरे जिले में खुले में शौच पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया था। साथ ही राशन की कालाबाजारी को बंद कर दिया था।
-इन्‍ही वजहों के कारण महज 39 दिनों के बाद ही उनका तबादला कर दिया गया।
ट्रांसफर से लोगों में है गुस्‍सा
-डीएम के तबादले को लेकर आम लोगों में बेहद गुस्सा है। मंगलवार को पूरे जिले में देखने को मिला।
-पूरे जिले के सभी थाना क्षेत्रों में लोगों ने सड़कों और चौराहों को पूरी तरह से जाम कर दिया।
-साथ ही कई जगहों पर सीएम अखिलेश यादव का पुतला भी फूंका गया।
-शहर में यातायात व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई।
-गुस्साए लोगों ने कलेक्ट्रेट घेर कर जमकर हंगामा और धरना प्रदर्शन किया।
-लोगों की मांग है कि इस ईमानदार डीएम का तत्काल तबादला निरस्त किया जाए।
-पूरे जिलें में हुए हंगामे को लेकर जिला प्रशासन भी पस्त नजर आया।
क्‍या कहते हैं बीजेपी नेता
-बीजेपी नेता अनिल वाण का कहना है कि पहली बार कोई ऐसा डीएम शाहजहांपुर आया, जिसने दिन-रात गरीब जनता के लिए काम किया।
-उन विभागों में छापेमारी की, जहां सबसे ज्यादा घोटाला किया जा रहा है।
-नगरपालिका में घोटाले की पोल न खुल जाए, यही वजह है कि इस डीएम का तबादला कर दिया गया।
-लोगों की मांग है कि डीएम विजय किरण आनंद का तबादला रोका जाए।
क्‍या कहते हैं सिटी मजिस्‍ट्रेट
    सिटी मजिस्ट्रेट नरेन्द्र सिंह ने बताया कि डीएम विजय किरन आनंद के तबादले को लेकर लोग नाराज हैं। उनकी मांग है कि डीएम का ट्रांसफर रोका जाए। इसी के चलते लोगों ने जाम लगाया है। लोगों ने कई ज्ञापन दिए हैं, जिसे आगे भेजा जाएगा।




  • Loading Posts...