बीकानेर।। राजस्थान के बीकानेर जिले में एक सरकारी अस्पताल में तैनात एक महिला डॉक्टर अपने पास आने वाले हर मरीज को दवा के साथ एक ऐसी सलाह देती है जिसे सुन आपको हैरानी होगी। इस महिला डॉक्टर पर चिकित्सकीय सलाह के बाद दवा के साथ-साथ धर्म परिवर्तन की सलाह देने के आरोप लगे हैं। कई लोगों का आरोप है कि जब भी कोई मरीज इन्हें दिखाने जाता है तो वे उन्हें दवा देने के बाद इस्लाम धर्म कबूल करने की सलाह देती है। यह महिला डॉक्टर मरीज को इस्लाम धर्म कबूलने पर तमाम बीमारियों से निजात मिलने का दावा करती है। दरअसल, बीकानेर के मुक्ता प्रसाद नगर स्थित शहर चिकित्सालय में तैनात डॉक्टर जमीमा हयात पर ऐसे आरोप हैं कि वे अपने मरीजों का बीमारियों से निजात के लिए इस्लाम धर्म कबूल ने की सलाह देती हैं। डॉ.जमीमा के खिलाफ कई मरीज शिकायत कर चुके हैं। भय के चलते कई मरीजों ने तो चिकित्सालय में जाना ही बंद कर दिया है। लगातार मिल रही शिकायत के बाद बीकानेर के सीएमएचओ डॉ. देवेंद्र चौधरी ने जमीमा हयात को चेतावनी वाला नोटिस जारी किया है। इस नोटिस में कहा गया है कि वे ऐसा न करें। सीएमएचओ से नोटिस मिलने के बावजूद यह सिलसिला नहीं थम रहा। उनके खिलाफ अब भी शिकायतें आ रही हैं। मरीजों के अलावा अस्पताल के स्टाफ में भी वे प्रेक्टिस दौरान धर्म परिवर्तन करने की बातें कहती हैं। लैब टेक्निशियन राजकुमार का की माने तो डॉक्टर किसी की नहीं सुनती, हमेशा अपनी ही मनमर्जी से काम करती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो यह मामला अब प्रधानमंत्री कार्यालय तक पहुंच गया है और पीएमओ ने इस मामले में जांचकरने के आदेश जारी किए हैं।
मरीज इन्हें दिखाने जाता है तो वे उन्हें इस्लाम धर्म कबूल करने की सलाह देती है
4:46 PM