Headline
Loading latest headlines...

जेल में जन्मा बच्चा, तो मांगे Government से 10 करोड़, जानें कौन है यह लेडी

Translate Post:
   भोपाल।। वीजा उल्लंघन में दोषी पाई गई उज्बेकिस्तान की इस लेडी ने मध्य प्रदेश सरकार के खिलाफ जिला अदालत में आवेदन देकर 10 करोड़ रुपए का हर्जाना मांगा है। महिला के अनुसार,'यह जानते हुए कि मैं प्रेग्नेंट हूं, पुलिस मेरे साथ गलत तरीके से पेश आई।
     उज्बेकिस्तान की डी जुरायवा बार्नो ने आरोप लगाया-'मिसरोद पुलिस की लापरवाही की वजह से मुझे अपनी बेटी को भोपाल में जन्म देना पड़ा। पुलिस यदि मेरी मदद करती और वक्त पर उज्बेकिस्तान एंबेसी से बात कर लेती, तो मुझे जेल में नहीं रहना पड़ता।'
बच्ची के नामकरण के लिए जाना चाहती हैं उज्जैन
     बार्नो ने अपने आवेदन में यह भी लिखा-'उज्जैन कुंभ खत्म होने से पहले मैं अपनी बच्ची के नामकरण और मुंडन के लिए सिंहस्थ जाना चाहती हूं।' बार्नो ने मप्र सरकार से हर्जाने के तौर पर अपनी बच्ची के लिए उज्बेकिस्तान की सिटीजनशिप दिलाने, गुजर-बसर करने और वापस अपने देश भेजे जाने के लिए 10 करोड़ रुपए की मांग की है।


  • Loading Posts...