शादी के लिए जमा किये धन से इस जवान ने मिटा दी सबकी प्यास

Translate News:
सूखा देख इस जवान ने टाल दी शादी, शादी के लिए जमा 2 लाख से बुझा दी सबकी प्यास   
     देश में कभी कभी कुछ लोग ऐसे कारनामे कर दिखाते हैं कि उन्हें बार बार सलाम किया जाता है। महाराष्ट्र के लातूर जिले के राम शिंदे ने भी एक अजीब कारनामा कर दिखाया है । दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे नागपुर रेल मंडल के पदस्थ कांस्टेबल राम शिंदे छुट्टी में जब अपने घर गए तो देखा भयंकर सूखा है लोग बूँद बूँद पानी के लिए तरस रहे हैं तो उनका दिल पसीज गया और उन्होंने तय हुई अपनी शादी टाल दी और शादी के लिए जो पैसे बचाए थे उसे गांव तक पानी पहुंचाने में खर्च कर दिया । बड़ी मेहनत से उन्होंने शादी के लिए एक लाख अस्सी हजार रूपये बचाए थे अब तक सारे पैसे खर्च कर चुके हैं । आरपीएफ जवान राम शिंदे ने गांव से पांच किलोमीटर दूर दो बोर किराए पर लिया और सत्तर हजार का टैंकर खरीद घर घर पानी पहुंचाने लगे । गांव वाले उन्हें दुआएं दे रहे हैं । राम शिंदे का कहना है कि गांव में पानी की समस्या दूर करने का सबक उन्हें रेल विभाग से मिला और उन्होंने शादी रोक गांव वालों की प्यास बुझाने का फैसला किया। 
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top