Headline
Loading latest headlines...

एटा जेल के अस्पताल में है राम वृक्ष यादव

Translate Post:
    एटा।। जवाहर बाग कांड का मुख्य आरोपी एटा जेल में आ चुका है। जी हां, चौंकिए मत। एटा जेल में जवाहर बाग कांड के दौरान गिरफ्तार एक महिला ने एक लड़के को जन्म दिया है। महिला का कहना है, मैं अपने इस नवजात का नाम ‘राम वृक्ष यादव’ रखूंगी क्योंकि मैं बहुत दिनों तक जवाहर बाग में रही हूं।
     मथुरा के जवाहर बाग कांड के बाद कुछ महिलाओं को गिरफ्तार भी किया गया था। इनमें से एक है बरेली के दौलतपुर करीना गांव की धर्मवती (32 साल)। एटा जेल में बंद धर्मवती को 8 जून को मथुरा से एटा जेल लाया गया था। धर्मवती के साथ मथुरा जेल से 96 महिलाएं और 73 बच्चों को भी एटा जेल लाया गया। ये सभी जवाहर बाग कांड में 151 और 107/16 की धाराओं में आरोपी बनाए गए हैं। एटा जेल में लाए जाने के दूसरे दिन ही धर्मवती को प्रसव पीड़ा हुई। एटा के महिला अस्पताल में भर्ती धर्मवती ने एक लड़के को जन्म दिया।
‘राम वृक्ष’ की मां ने दिए चौंकाने वाले जवाब
     जब धर्मवती से बात की गई तो इसने चौंकाने वाली बात कही। उसने कहा, वो अपने इस नवजात का नाम मथुरा के जवाहर बाग कांड के मुख्य आरोपी राम वृक्ष यादव के नाम पर रखना चाहती है। जब उससे पूंछा गया कि आप अपने बेटे का नाम राम वृक्ष यादव ही क्यों रखना चाहती हैं तो उसने कहा, हम बहुत दिनों तक जवाहर बाग में रहे हैं इसलिए अपने इस बेटे का नाम ‘राम वृक्ष यादव’ रखना चाहती हूं।
  • Loading Posts...