Headline
Loading latest headlines...

माधुरी ने 25 साल बाद 'डर कर' संजय दत्त को किया फोन

Translate Post:



    मुंबई।। अपनी सजा पूरा कर जेल से छूटे संजय दत्त की बायोपिक पर काम तेजी से शुरू हो गया है। निर्देशक राजकुमार हिरानी इस फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं। इस फिल्म से जुड़ी एक नई जानकारी भी सामने आ रही है। खबर है कि 25 साल बाद माधुरी दीक्षित ने संजय दत्त को इस फिल्म के चलते फोन किया है। दरअसल माधुरी को इस बात की टेंशन है कि कहीं इस फिल्म में उनके और संजय दत्त की प्रेम कहानी का जिक्र ना हो।
   मिड डे की खबर के मुताबिक माधुरी ने संजय दत्त को फोन कर कहा कि यदि फिल्म में उनका जिक्र किया गया है, तो उसे हटा दिया जाए, क्योंकि वह नहीं चाहती कि उनका नाम फिर से उछाले। संजय दत्त ने माधुरी को आश्वसन दिया कि फिल्म में उनसे संबंधित दृष्यों को हटा दिया गया है। आपको बता दें कि ऐसी अफवाह थी संजय दत्त और माधुरी के रिश्ते काफी नजदीकी थे। एक जमाना था ,जब माधुरी और संजय दत्त की जोड़ी को दर्शक खूब पसंद करते थे। इन दोनों ने एक साथ कई फिल्में की हैं,उनमें साजन जैसी रोमांटिक फिल्म है, तो खलनायक जैसी फिल्म भी है।


  • Loading Posts...