Headline
Loading latest headlines...

रेस्त्रां में गरीब बच्चों को खाना खिलाने गई थी महिला, पानी तक नहीं मिला

Translate Post:
    नई दिल्ली।। दिल्ली का दिल कहे जाने वाले कनॉट प्लेस इलाके में एक महिला अपने बच्चे के साथ घंटो तक एक मशहूर रेस्त्रां के गेट के बाहर बैठी रही। इस महिला का आरोप था कि वो अपने साथ कुछ गरीब बच्चों को खाना खिलाने के लिए रेस्त्रां में ले गई लेकिन रेस्त्रां वालों ने बच्चों को वहां खिलाने के लिए मना कर दिया। महिला का आरोप है कि बच्चों के कपड़े गंदे होने की बात कहते हुए उन्हें रेस्त्रां में बैठकर खाने की इजाजत नहीं दी गई। महिला का दावा है कि घंटों तक वो रेस्त्रां वालों से गुजारिश करती रही लेकिन उन्हें गरीब बच्चों के साथ खाना खाने की परमिशन नहीं दी गई और उन्हें मजबूरन बाहर जाकर दूसरे रेस्त्रां में खाना खाना पड़ा। इतना ही नहीं महिला ने रेस्त्रां मालिक के बेटे पर धमकी देने और बदसलूकी का आरोप भी लगाया।
      ये पूरी कहानी दिल्ली के जनपथ के नामी रेस्टॉरेंट शिव सागर की है। सोनाली नाम की महिला अपने पति का जन्मदिन मनाने देहरादून से दिल्ली आई हुई थी। महिला अपने साथ कुछ गरीब बच्चों को लेकर रेस्टोरेंट में खाना खाने गई थी। ये सभी बच्चे सीट पर गए और सोनाली ने खाना ऑर्डर करने के लिए वेटर को बुलाया लेकिन रेस्टोरेंट के कर्मचारियों ने गरीब बच्चों को देखकर उनको वहां से बाहर निकाल दिया। सोनाली का आरोप है कि रेस्त्रां वालों ने फटे पुराने कपड़े पहने इन बच्चों को वहां बैठाकर खाना खिलाने से इनकार कर दिया। सोनाली ने घंटों तक रेस्त्रां वालों से गरीब बच्चों के साथ खाना खाने देने के लिए गुजारिश की लेकिन उनकी किसी ने नहीं सुनी।


  • Loading Posts...