राज्यपाल से मिलीं स्वाति, बताई बसपा नेताओं की करतूत

Translate News:
    लखनऊ।। भाजपा नेता दयाशंकर सिंह की पत्नी स्वाति सिंह ने रविवार को राज्यपाल राम नाईक से मुलाकात करके उनसे बसपा के प्रदर्शन के दौरान की गयी भद्दी बयानबाजी व नारेबाजी की शिकायत की। स्वाति ने बताया कि उन्होंने राज्यपाल से मुलाकात करके बसपा अध्यक्ष मायावती की ‘शह’ पर पार्टी महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी के नेतृत्व में दल के कार्यकर्ताओं की ‘करतूत’ बताया।
     साथ ही उन्हें बसपा के विरोध प्रदर्शन की वीडियो सीडी भी उपलब्ध कराई है। उन्होंने बताया कि नाईक ने उन्हें वह सीडी देखने के बाद आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। स्वाति के मुताबिक उन्होंने राज्यपाल से कहा है कि उनके पति द्वारा मायावती के खिलाफ की गई टिप्पणी के विरोध में गत गुरुवार को बसपा के प्रदर्शन के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें, उनकी सास तथा बेटी को इस मामले में घसीटते हुए घोर आपत्तिजनक नारेबाजी की।
    अगर मायावती अपने खिलाफ की गई टिप्पणी से आहत हैं तो दयाशंकर सिंह की मां, बेटी और बहू के लिए बसपा कार्यकर्ताओं द्वारा की गई अमर्यादित नारेबाजी भी कम चोट पहुंचाने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि मायावती ने उन पर भाजपा के इशारे पर काम करने का आरोप लगाया है, जो सरासर गलत है। उन्होंने तो बस अपने, अपनी बेटी और सास के प्रति की गयी बेहूदा टिप्पणी की शिकायत मुकदमे के रूप में दर्ज कराई है।




Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top