पहले अपना घर देखे हमारी फिक्र करना छोड़ दें पाकिस्तान - असदुद्दीन ओवैसी

Translate News:
आतंकियों के नमाजे जनाजा में हजारों लोग क्यू कर रहे शिरकत
    बरेली।। उत्तर प्रदेश के बरेली पहुंचे AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने कश्मीर के मौजूदा हालात पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती पर निशाना साधा. साथ ही उन्होंने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को नसीहत देते हुए कहा कि वे हमारी फिक्र करना छोड़ दें, वो पाकिस्तान की चिंता करें क्योंकि वहां भारत से ज्यादा परेशानियां हैं.ओवैसी ने आगे कहा कि पाक में पहले से ही आग लगी हुई है और वो हमें सलाह दे रहा है. पाकिस्तान पहले अपना घर देखे, हमारी फिक्र न करे. ओवैसी ने कहा कि पाकिस्तान को असलियत छिपाने के बजाए इस बात की कोशिश करनी चाहिए उसकी सरजमीं का इस्तेमाल हिन्दुस्तान में आतंकवादी गतिविधियां फैलाने में न हो.पाकिस्तान का भारत में दखल किसी भी हालात में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा हिन्दुस्तान का बच्चा बच्चा अपने मुल्क के हिफ़ाज़त के लिए मुस्तैद है और हिन्दुस्तान को आँख दिखाने वाले हर दुश्मन की आख फोड़ने को तैयार है कश्मीर हमारा था हमारा है और हमारा रहेगा ओवैसी ने कहा कि जब भी कोई आतंकी मारा जा रहा था उसके नमाजे जनाजा में हजारों लोग शिरकत कर रहे थे. इस बात को वहां की हुकूमत ने और केंद्र सरकार ने गंभीर नहीं लिया आखिर क्यू जिसके कारण कश्मीर में ये हालात बने हुए हैं.




Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top