Breaking News
Loading...

पाकिस्तान ने उड़ी में किया सीजफायर का किया उल्लंघन

0


     पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। उड़ी में सेना के कैंप पर आतंकवादी हमले के बाद पाकिस्तान ने अब सीजफायर का भी उल्लंघन किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक सीमापार से मंगलवार दोपहर गोलीबारी शुरू कर दी गई। बताया जा रहा है कि करीब 20 राउंड फायरिंग पाकिस्तान की ओर भारतीय पोस्ट पर की गई है जिसका भारतीय सेना ने भी जोरदार जवाब दिया है।
     सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तान की ओर से एलओसी पर भारी गोलीबारी की गई है। हालांकि इस हमले में भारतीय पोस्ट को कोई नुकसान नहीं हुआ। भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई करते हुए इस फायरिंग का मुंहतोड़ जवाब दिया।
    पाकिस्तान की ओर से की गई यह गोलीबारी 2003 में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए सीजफायर समझौते का उल्लंघन है। आपको बता दें कि दो दिन पहले ही पाकिस्तान से आए आतंकवादियों ने उड़ी में सेना के कैंप पर हमला किया था जिसमें 18 भारतीय जवान शहीद हो गए थे।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)