Headline
Loading latest headlines...

मुझे पैसों की काफी जरूरत है, इसलिए मैं अल्लाह के घर से पैसे चुरा रहा हूं

0
Translate Post:

    एक शख्स मस्जिद में जाता है और वहां रखे दान पात्र में से 50 हजार रुपये निकाल लेता है। यह करने के बाद उसने वहां पर एक पत्र लिखकर छोड़ दिया- जिस पर लिखा हुआ था कि यह अल्लाह और उसके बीच की बात है, इसमें किसी को भी अपनी नाक घुसाने की जरूरत नहीं है।
    यह घटना पाकिस्तान के दक्षिणी पंजाब के खानेवाल प्रांत के जामा मस्जिद सदीकुल मदीना में शुक्रवार को हुई। चोर मस्जिद में रखे पैसे के दो बक्सों को उठा ले गया जिसमें श्रद्धालु पैसे जमा करते हैं। वह इसके साथ ही दो बैटरी भी उठा ले गया।
      चोर ने चोरी के बाद जो पत्र लिख छोड़ा, उसमें लिखा था, 'यह मामला मेरे और अल्लाह के बीच का है। कोई मुझे खोजने का प्रयास न करे। मुझे पैसों की काफी जरूरत है, इसलिए मैं अल्लाह के घर से पैसे चुरा रहा हूं।' उसने लिखा कि वह पहले एक बार मौलवी से मदद मांग चुका है, लेकिन उसे भगा दिया गया। जब लोगों ने मेरी मदद नहीं की तो मैं मस्जिद से पैसा चुराने को मजबूर हो गया। मैंने किसी के घर से कुछ नहीं चुराया। मैंने बस अल्लाह के घर से कुछ जरूरत का सामान लिया है, यह मेरे और अल्लाह के बीच की बात है। किसी को इसमें बीच में नाक घुसाने की जरूरत नहीं है।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
  • Loading Posts...