गौशाला में चारे - पानी के बिना गाये मर रही है कहा गायब हो गए बीजेपी के फ़र्ज़ी राष्ट्रभक्त गोरक्षक - कांग्रेस - Today Time | Digital News Broadcasting | News Today Time | Today Time Group | Breaking Headline News
Headline
Loading latest headlines...

गौशाला में चारे - पानी के बिना गाये मर रही है कहा गायब हो गए बीजेपी के फ़र्ज़ी राष्ट्रभक्त गोरक्षक - कांग्रेस

0
Translate Post:
पहले काइन हाउस का वार्षिक बजट 6 लाख था, वही आज बढक़र 1 करोड़ हो गया है
काइन हाउस में बरती जा रही लापरवाही एवं अव्यवस्थाएं किसी घोटाले की ओर संकेत कर रही है
     उदयपुर।। पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. गिरिजा व्यास, उदयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोपाल कृष्ण शर्मा एवं देहात जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष लालसिंह झाला ने नगर निगम के तितरड़ी स्थित काइन हाउस (गौशाला) का दौरा किया।
      कांग्रेस प्रवक्ता फिरोज अहमद शेख ने बताया कि डॉ. व्यास ने काइन हाउस में निगम प्रशासन द्वारा गायों के रखरखाव के प्रति बरती गई लापरवाही पर रोष जताते हुए कहा कि गायों के चारे-पानी की उचित व्यवस्था न होने से गायें असमय बीमार होकर मौतों का शिकार बन रही हैं। निगम की लापरवाही के कारण या तो गायें आवारा पशुओं की तरह विचरण करती है, या काइन हाउस में आकर मौत के आगोश में समा जाती है। उन्होंने कहा कि गायों के प्रति बरती गई लापरवाही के कारण निगम चेयरमैन को तत्काल अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।
      व्यास ने कहा कि स्थानीय विधायक के पास इतना समय भी नहीं है कि वे काइन हाउस का नियमित रूप से निरीक्षण करें। गायों की मौत नगर निगम का सबसे बड़ा अपराध है। उन्होंने कहा कि आस - पास गांव व स्कूल होने के कारण लोगों के विभिन्न संक्रमित रोगों की चपेट में आने की संभावना भी बराबर बनी रहती है। उन्होंने कहा कि यहां के हालात हिंगोनिया गौशाला से भी बदतर हालात है।
     शहर अध्यक्ष गोपाल कृष्ण शर्मा ने कहा कि गोरक्षकों का दावा करने वाले अब कहां गुम हो गए हैं? ऐसे कथित गोरक्षकों की हकीकत जनता के सामने आ गई है।
      देहात अध्यक्ष लालसिंह झाला ने कहा कि 6 वर्ष पूर्व काइन हाउस का वार्षिक बजट 6 लाख था, वही आज बढक़र 1 करोड़ हो गया है। इसके बावजूद काइन हाउस में बरती जा रही लापरवाही एवं अव्यवस्थाएं किसी घोटाले की ओर संकेत कर रही है।
     काइन हाउस का दौरान करने वालों में प्रदेश कांग्रेस सचिव पंकज कुमार शर्मा, सज्जन कटारा, कांग्रेस प्रवक्ता फिरोज अहमद शेख, मोहसिन खान, दिनेश श्रीमाली, डॉ. मधुसूदन शर्मा, पूर्व विधायक त्रिलोक पूर्बिया, पूरण मेनारिया, अशोक तम्बोली, दिनेश दवे, मोड़ सिंह, विवेक कटारा, जयप्रकाश निमावत, दीपक सुखाडिय़ा, श्रीमती कामिनी गुर्जर सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित थे।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
  • Loading Posts...