गुजरात में हुए निकाय चुनाव में बीजेपी साफ़, कांग्रेस ने गाड़े जीत के झंडे

0
Translate News:
     अहमदाबाद।। उत्तर प्रदेश के तमाम जिलों में हुए उप चुनाव में झटका लगने के बाद एक बार फिर बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। दरअसल बीजेपी अपने ही घर में यानि कि गुजरात में हुए दीव नगर पालिका चुनाव बुरी तरह हार गई है। इस चुनाव में बीजेपी के खाते में 13 में से सिर्फ 3 सीट ही आ पाईं जबकि 10 सीट पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की है।
जिसके नेतृत्व में लड़ा चुनाव, वही हार गया...
    बीजेपी ने ये चुनाव बीजेपी नेता कीरट राजा के नेतृत्व में लड़ा था पर वो खुद अपनी ही सीट से चुनाव हार गए। परिणाम आने के तुरंत बाद कीरट ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
कांग्रेस को मिली बम्पर जीत...
    इस चुनाव में फिलहाल के नगर निगम के अध्यक्ष और कांग्रेस नेता हितेश सोलंकी ने भी जीत दर्ज की है। उन्होंने भाजपा के जीतेंद्र भारया को 598 मतों से हराया। दीव नगर निगम पर बीते दस सालों से कांग्रेस का राज है। शनिवार (1 जुलाई ) को 72.70 फीसदी मतदान हुआ था।
क्या कहा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने...
    नगर निकाय चुनाव में जीत हासिल करने पर कांग्रेस के गुजरात इकाई के अध्यक्ष ने कहा कि, "दीव ने भाजपा को खारिज कर दिया, नगर निगम में कांग्रेस 13 में से 10 सीटों पर जीती। यह अभी शुरुआत है। ऐसा पूरे गुजरात में होगा"।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top