देशभक्त पार्टी की नई पेशकश जारी, हवस के पुजारी

0
Translate News:
BJP नेता की शर्मनाक हरकत, चलती बस में युवती से जबरन बनाए शारीरिक संबंध, रेप का केस दर्ज
    मुंबई/महाराष्ट्।। महाराष्ट्र में सत्ताधारी दल भारतीय जनता पार्टी के एक नेता की ऐसी शर्मनाक हरकत सामने आई है। दरअसल, बीजेपी नेता का एक लड़की के साथ चलती बस में जबरन शारीरिक संबंध बनाने का वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर आजकल वायरल हो रहा है।
     वीडियो में सत्ताधारी बीजेपी का युवा नेता रविन्द्र बावनथड़े युवती के साथ यात्रियों के सामने ही सरेआम चलती बस में ही शारीरिक संबंध बनाते हुए दिखाई दे रहा है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। इस मामले में युवती ने बीजेपी नेता पर आरोप लगाया है कि उसने नौकरी और शादी का झांसा देकर उसके साथ रेप किया है।
     रिपोर्ट के मुताबिक, यह मामला गडचिरौली जिले के चंद्रपुर इलाके का है। बीजेपी नेता का यह शर्मनाक हरकत बस में लगे सीसीटीवी में पूरा रिकार्ड हो गया। वीडियो में साफ तौर पर दिखाई दे रहा है कि बीजेपी नेता बावनथड़े एक युवती के साथ शारीरिक संबंध बना रहा है। हैरानी की बात यह है कि इस दौरान बस में कई यात्री सवार थे।
      वीडियो वायरल होने के बाद उसमें दिखाई दे रही युवती सामने आई और उसने पुलिस में बीजेपी नेता के खिलाफ रेप का केस दर्ज कराया है। युवती ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि उसे नौकरी का झांसा देकर उसके साथ रेप किया गया। साथ ही आरोपी ने उससे शादी का वादा भी किया था।
      फिलहाल, युवती की शिकायत पर पुलिस ने बीजेपी नेता के खिलाफ शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि, आरोपी नेता अभी फरार चल रहा है। पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही है। वहीं, सरेआम शारीरिक संबंध बनाने का वीडियो वायरल होते ही सियासी गलियारों में भूचाल आ गया है।
     सत्ताधारी पार्टी के नेता से जुड़ा मामला होने की वजह से पुलिस इस बारे में कुछ भी बोलने से इनकार कर रही है।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top