बालीवॉल का मैंच हुई कहासुनी फिर चली गोलिया

0
Translate News:
मैंच के दौरान युवकों में चली गोली, चार घायल
     पलवल।। जिले के अल्लिका गांव में बालीवॉल मैंच को लेकर हुए झगड़े में गोली लगने से चार लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल कराया गया है। खबर लिखे जाने तक पुलिस ने बयान न मिलने के चलते मामला दर्ज नहीं किया था। सदर थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया की सोमवार की रात अल्लिका गांव में युवाओं के दो पक्षों के बीच बालीवॉल मैंच को लेकर झगड़ा हो गया। झगड़े में दोनों तरफ से फॉयरिंग होने लगी। बताया गया कि झगड़े के दौरान दोनों तरफ से करीब दस राउंड गोलियां चली। झगड़े में चार लोग गोली लगने से घायल हो गए। 
    थाना प्रभारी ने बताया कि गांव में जोहड़ के पास बने मंदिर में बालीवॉल का नेट लगा हुआ है, जहां गांव के कुछ युवक रोजाना बालीवॉल खेलते हैं। मैंच के दौरान ही वहां कुछ युवकों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी होने लगी, कहासुनी के दौरान रात करीब 9 बजे दोनों तरफ से फॉयरिंग शुरू हो गई और फॉयरिंग में 21 वर्षीय नवीन, 31 वर्षीय गोपाल, 25 वर्षीय नरेश और 30 वर्षीय नारायण को गोली लग गई। गोली लगने से घायल युवकों को उपचार के लिए जिला नागरिक अस्पताल लगाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हॉयर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह का कहना है कि अभी किसी भी पक्ष की तरफ से कोई शिकायत पुलिस को नहीं मिली है, शिकायत मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा। पुलिस घायलों के बयान लेने के लिए अस्पताल गई हुई है, लेकिन अभी तक बयान नहीं मिल सके है।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top