जनता का उपहास : कैबिनेट मंत्री की सलाह - देश के लिए महंगाई झेलें लोग

0
Translate News:
महाराणा प्रताप ने भी खाई थी घास की रोटी
   कौशांबी/उत्तर प्रदेश।। पेट्रोल-डीजल सहित कई चीज़ों के कीमतें आसमान छू रही हैं. महंगाई को लेकर विपक्षी दलों द्वारा भारत बंद बुलाया जा चुका है. वहीँ, उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार के कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने महंगाई को लेकर लोगों को अजीबो गरीब सलाह दी है. कैबिनेट मंत्री ने कहा कि जनता को देश के स्वाभिमान के लिए महंगाई की मार झेलते रहना चाहिए. उन्होंने कहा कि महंगाई की मार झेलकर हम अपना आर्थिक स्तर बढ़ा सकते हैं. हम दुनिया को ये बता सकते हैं कि हम दूसरे देशों से कभी कुछ लेते नहीं, बल्कि देते रहते हैं.
     कैबिनेट मंत्री यहीं नहीं रुके. उन्होंने लोगों को समझाते ही कहा कि लोगों को उस तरह से महंगाई झेलनी चाहिए जैसे महाराणा प्रताप ने स्वाभिमान के खातिर घास की रोटी खाई थी. देश के लोग हमेशा स्वाभिमान के साथ जीते रहे हैं. इसलिए महंगाई को भी देश के स्वाभिमान से जोड़कर देखना चाहिए. महंगाई को लेकर इस बयान के साथ ही कैबिनेट मिनिस्टर ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सिर्फ गरीबी हटाओ का नारा दिया, लेकिन इस दिशा में कोई काम नहीं किया. बीजेपी सरकार किसानों, आम लोगों के हित में काम कर रही है.
    लक्ष्मी नारायण चौधरी योगी सरकार में दुग्ध विकास मंत्री हैं. वह रविवार को कौशांबी आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत करने पहुंचे थे. इस दौरान ही उन्होंने लोगों से महंगाई को अपनाने की सलाह दे दी. बता दें कि पिछले कुछ समय से ही केंद्र की बीजेपी सरकार महंगाई के मुद्दे को लेकर घिरी है. सरकार की महंगाई को लेकर आलोचना की जा रही है. पेट्रोल-डीजल के दाम कई जगहों पर 90 रुपए लीटर तक पहुंच गए हैं.

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top