प्राथमिक विद्यालय पर गिरा हाईटेंशन तार, 52 बच्चे झुलसे

0
Translate News:
     बलरामपुर में सोमवार को नयानगर के विशुनपुर प्राथमिक विद्यालय की छत पर हाईटेंशन तार गिर गया. करंट की चपेट में आने से 52 बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए. घटना के बाद बच्चों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां 5 बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है. घटना की जानकारी मिलते ही बच्चों के परिवारीजन स्कूल की तरफ भागे. आननफानन बच्‍चों को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है. समय पर लाइन ट्रिप हो जाने के कारण एक बड़ा हादसा टल गया. मौके पर बड़ी संख्‍‍‍या में ग्रामीणों का जमावड़ा लग गया. इस मामले में बलरामपुर के डीएम ने लाइनमैन को बर्खास्त कर दिया हैं.
    जानकारी के मुताबिक उतरौला तहसील क्षेत्र के नयानगर विशुनपुर प्राथमिक विद्यालय भवन में करंट उतरने से 52 बच्चे गंभीर रूप से जख्मी हो गए. बच्चों का इलाज के लिए एक निजी व सरकारी अस्पताल में चल रहा है. बताया जा रहा है कि स्कूल की छत पर हाइटेंशन तार के टूट कर गिरने से हुई घटना.
    डीएम के मुताबिक सभी बच्चे खतरे से बाहर है. बिजली विभाग के एसडीओ प्रशांत शेखर का कहना है कि तार टूटकर गिरने से भवन में करंट आ गया था. मरम्मत कार्य चल रहा है. लाइन तुरंत बंद कर दी गई है. डीएम ने बताया घटना उस वक्त हुई जब बच्चे स्कूल परिसर में खाना खाने के बाद खेल रहे थे. उसी वक्त हाईटेंशन तार उनपर गिर गया.

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top