देश में कई जगह जीएसटी इंटेलिजेंस का छापा, राजिम में पकड़ा 2 करोड़ 82 लाख का मामला

0
Translate News:
ये रकम पुणे स्थित एक मोबाइल कंपनी को 6 महीने में दी गई, मामला कस्टम लॉ और जीएसटी लॉ से जुड़ा
हरियाणा, यूपी, गुजरात, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, पंजाब, राजस्थान समेत अन्य राज्यों में भी चल रही जांच
    रायपुर/दिल्ली।। डायरेक्टर जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलिजेंस ने (डीजीजीआई) ने देश में 336 ठिकानों पर छापेमारी की है। इनमें से एक नवापारा-राजिम में भी है। इंटेलिजेंस टीम ने वहां करीब 2.82 करोड़ रुपए की गड़बड़ी पकड़ी है। ये रकम पुणे स्थित एक मोबाइल कंपनी को 6 महीने में दी गई।
    मामला कस्टम लॉ और जीएसटी लॉ दोनों से जुड़ा है। डीजीजीआई की 6 सदस्यीय टीम ने बुधवार रात कार्रवाई शुरू की, जो गुरुवार रात तक चली। जांच के दौरान मिले दस्तावेज व डाटा जब्त कर लिया गया है, आगे की जांच के लिए इसे हेडक्वार्टर भेजा जा रहा है। एडिशनल डायरेक्टर जनरल इंटेलिजेंस अजय पांडेय के अनुसार यह बड़ा मामला लगता है, दस्तावेज वेरिफाई होने बाकी हैं।
    सूत्रों के अनुसार फर्म ने फर्जी तरीके से 2.82 करोड़ रुपए का एक्जंप्शन लिया। ऐसे ही मामले मोबाइल कंपनी के देश में फैले नेटवर्क द्वारा परचेजिंग से जुड़ने की आशंका है। डीजीजीआई और डायरेक्टरेट जनरल आफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (डीआरआई) द्वारा अब तक यह सबसे बड़ा अभियान माना जा रहा है।
    अभियान में ऐसे ठिकाने जो आईजीएसटी के रिफंड की धोखाधड़ी में लिप्त थे, के खिलाफ छापे मारे गए हैं। छत्तीसगढ़ के साथ ही दिल्ली, हरियाणा, यूपी, गुजरात, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, प. बंगाल, कर्नाटक, मध्यप्रदेश, तेलंगाना, पंजाब, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश व उत्तराखंड में जांच चल रही है। फर्जीवाड़े से जुड़े निर्यातकों द्वारा की जा रही एक्सपोर्ट खेपें वड़ोदरा रेल कंटेनर टर्मिनल मुंद्रा बंदरगाह और न्हवाशेवा बंदरगाह पर जांच के लिए रोकी गई हैं।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top