Breaking News
Loading latest news...

बीमा की रकम हड़पने के लिए पति ने ही कर दी अपनी पत्नी की हत्या

0
Translate Post:
    मेरठ।। देश में आए दिन पैसो के लिए लूट, डकैती और चोरी जैसे अपराध तो हम आए दिन सुनते और देखते ही है, लेकिन क्या आप सोच सकते है की कोई शख्स बीमा के पैसों को हड़पने के लिए अपनी ही पत्नी को मौत के घाट उतार दे जी हां शास्त्रीनगर सेक्टर दो में रहने वाले एक टैंट व्यवसाई ने पत्नी के बीमा की रकम हड़पने के लिए उसकी हत्या कर दी। विवाहिता का शव घर में संदिग्ध हालात में पड़ा मिला। बताया जा रहा है कि टैंट व्यापारी के उसकी भाभी से भी अवैध संबंध थे। इसका पता उसकी पत्नी को चल गया था। जिसके बाद वह पत्नी को रास्ते से हटाना चाहता था।
   घटना थाना नौचंदी क्षेत्र के शास्त्रीनगर सेक्टर दो की है। जहां एक विवाहिता की ​संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई। विवाहिता की जानकारी होने के बाद मौके पर पहुंचे मायके वालों ने पति और अन्य ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है। दरअसल नौचंदी थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर सेक्टर दो निवासी संजय लूथरा का पंचशील कॉलोनी में लूथरा टेंट हाउस है। बताया जाता है देर रात संजय की पत्नी चंदा की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। 
    घटना की जानकारी के बाद मृतका की ससुराल पहुंचे खतौली निवासी उसके पिता ओमप्रकाश, भाई मोहित और बहन ज्योति ने संजय और उसके परिवार वालों पर चंदा की हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। जिसके बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मृतका के भाई मोहित ने बताया कि उसकी बहन खतौली के लौहड्डा गांव में प्राथमिक स्कूल में सहायक अध्यापिका थी।
     मोहित ने आरोप लगाया कि उसके जीजा संजय के अपनी भाभी के साथ अवैध संबंध थे। इसी के साथ वह उसकी बहन चंदा की एक करोड़ की बीमा पॉलिसी की रकम हड़प करना चाहता था। जिसके चलते उसने देर रात चंदा की हत्या कर दी। इंस्पेक्टर नौचंदी प्रेमचंद शर्मा ने बताया कि मृतका के शरीर के अंदरूनी हिस्सों पर चोट के निशान पाए गए हैं। परिजनों ने पति सहित कुछ ससुराल वालों के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है। चंदा की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इसी के साथ पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)