बदमाशों से बच्चियों को बचाने वालीं ‘वुमेन डे’ पर बनीं एक दिन की कलेक्टर

0
Translate News:
अफसर भी सैल्यूट करते आए नज़र, बहादुरी और निडरता से मनचलों को सिखाया था सबक
    कटनी/मध्य प्रदेश।। वैसे तो दुनिया में सबसे अधिक मुश्किल है दुसरो के अधिकारों के लिए लड़ना लेकिन जब बात किसी छोटी की अस्मत बचाने की हो और बचाने वाली भी महिला हो तो जाहिर सी बात है की उस महिला को मनचलों से किस तरह दो-दो हाथ करने पड़े होंगे और कितनी बहादुरी से महिला ने इस कार्य को अंजाम दिया होगा। मध्य प्रदेश के कटनी जिले की अर्चना केवट हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर खूब सुर्खियां बटोर रहीं हैं। 
     अर्चना केवट ने कुछ दिन पहले दो बच्चियों को मनचलों से बचाया था। मनचलों को आसपास के लोगों की मदद से पीटते हुए थाने तक ले गई थीं। इस पर अर्चना की होस्लाफ्जई करते हुए अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर अर्चना केवट को एक दिन के लिए कटनी का कलेक्टर बनाया गया  यह निर्णय कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने लिया था। अर्चना के इस साहस को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने भी सलाम किया था | महिला सशक्तिकरण की दिशा में महिलाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से प्रशासन ने यह कदम उठाया है।
    जिले के कैमोर क्षेत्र की रहने वाली एक दिन की कटनी कलेक्टर बनी अर्चना ने टाईम लिमिट की बैठक में विभिन्न विभागों का न केवल रिव्यू किया बल्कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित विशेष ग्राम सभा के अलावा आडिटोरियम में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में शामिल हुई। एक दिन की कलेक्टर अर्चना ने जहाँ विभिन्न शासकीय कार्यों को संभाला तो वही वन स्टॉप सेंटर और बालिका ग्रह का निरीक्षण भी किया।
    एक दिन की कलेक्टर बनने पर अर्चना ने ख़ुशी जाहिर की और अंतराष्ट्रीय महिला दिवस की सभी को शुभकामनाएं दी। उन्होंने महिलाओं को सन्देश देते हुए कहा कि अगर उनके साथ कुछ होता है या फिर कोई घटना घटित होती है तो उन्हें चुप नहीं रहना चाहिए। बल्कि उसके खिलाफ आवाज उठानी चाहिए। 
CM शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर दी बधाई
    एक दिन के कलेक्टर बनाए जाने पर मुख्यमंत्री शिवराज ने खुशी जताते हुए कटनी कलेक्टर प्रियंक मिश्रा और बहादुर अर्चना केवट को बधाई दी है। कहा कि अर्चना केवट को 1 दिन कलेक्टर बनाए जाने पर बधाई। आगे कहा कि बेटी अर्चना आज अच्छे से सारा कामकाज संभालना।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top