होंठों का चुम्बन लेने की शुरुआत किस प्रकार हुई?

0
Translate News:
    दुनिया को कामसूत्र देने वाले भारत देश में वर्तमान में प्यार करने वालों के किस करने पर पाबंदी लगाने के प्रयास शुरू हो गए हैं। क्या आपको पता है कि चुंबन की शुरूआत कहां से हुई। इस सवाल का जवाब पुख्ता तौर पर भले ही नहीं मिल पाए लेकिन इस पर शोध करने वाले बताते हैं कि होठ से होठ मिलाकर चुंबन करने की शुरूआत भारत से हुई थी।
   वॉन ब्रायंट ने अपनी रिसर्च में पाया है कि चुंबन की शुरूआत भारत के प्राचीन इतिहास से जुड़ी है। शोधकर्ता के मुताबिक होठ से होठ चुंबन में जैसी क्रिया के सबसे पहले लिखित प्रमाण 3,500 साल पहले इतिहास में लिखे गए पुराने वेद, पुराणों और संस्कृत पाण्डुलिपियों में मिलते हैं।
हिंदू महाकाव्य क्या बोलते हैं चुंबन के बारे में
    शोधकर्ता का मानना है कि आधी सदी के बाद हिंदू महाकाव्य महाभारत में होठों से होठों पर कोमल चुंबन का पहला जिक्र पाया गया है। वहीं भारत में शोध करने वालों का कहना है कि 326 ईसा पूर्व सिकंद की ओर से पंजाब प्रांत पर कब्जा कर लिया था। तब चुंबन का प्रचलित क्रिया को सिकंदर ने ही पूरी दुनिया में प्रचारित किया।
कहां से हुई Kiss शब्द की उत्पत्ति
   अमेरिका के मानवशास्त्री वॉन ब्रायंट के मुताबिक Kiss शब्द की उत्पत्ति प्राचीन भारत में ही हुई थी। प्राचीन भारत में किसिंग को बूसा या बोसा कहा जाता था। किस शब्द का लैटिन नाम बासियम है। वहीं आधुनिक जर्मन नाम कुस और अंग्रेजी में किस।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top