Headline
Loading latest headlines...

इस दमदार महिला जज ने भेजा कई नेताओं को जेल

Translate Post:

‎    नेशनल हेराल्‍ड केस में कांग्रेस अध्‍यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्‍यक्ष राहुल गांधी को समन जारी करने वाली जज गोमती मनोचा वहीं जज हैं जिन्‍होंने आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को जेल भेजा था।
    हालांकि कुछ दिनों पहले उन्हें ट्रांसफर कर दिया गया था। वो तीस हजारी कोर्ट में मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट के पद पर थीं। उनकी जगह जस्टिस लवलीन को नियुक्त किया गया। केजरीवाल पर मई 2014 में नितिन गडकरी ने मानहानी का दावा मामले में जस्टिस मनोचा ने ही सुनवाई करते हुए उन्‍हें तिहाड़ जेल भेज दिया था।
     नेशनल हेराल्‍ड केस में सोनिया और राहुल को समन जारी करने के कुछ ही दिनों बाद जस्टिस मनोचा का ट्रांसफर कर दिया गया था। इसे रूटीन ट्रांसफर बताया गया था। अभी हाल में गिरफ्तार हुए आम आदमी पार्टी के विधायक सुरेंद्र सिंह के केस की सुनवाई भी जस्टिस मनोचा ही कर रही थीं। उन्होंने विधायक सिंह से 30000 रूपए का पर्सनल बांड भरवाकर उन्हें जमानत दी थी। जस्टिस मनोचा को तीस हजारी कोर्ट में एक सख्त जज के रूप में जाना जाता है।