जी हां, 41 साल के वाटसन दरअसल एक अनधिकृत शुक्राणु डोनर हैं, जो केवल 50 पाउन्ड में अपने शुक्राणु देते हैं और अपना कारोबार फेसबुक के जरिए चलाते हैं। निजी क्लिनिक हर चरण के लिए 500 से 1000 पाउन्ड तक चार्ज करते हैं, जबकि वाटसन शुक्राणु बेहद कम कीमत पर उपलब्ध कराते हैं।
“स्पेन से लेकर ताईवान तक कई देशों में मेरे बच्चे है. मैं तो अपने नाम का एक विश्व रिकॉर्ड क़ायम करना चाहता हूं जिसे कोई न तोड़ सके।” इस तरह के अनधिकृत शुक्राणु डोनर को आलोचनाओं का सामना करने पड़ता है। कहा जाता है कि अनधिकृत डोनरों की वजह से महिलाओं में संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। हालांकि, वाटरन हर तीन महीने में ख़ुद का यौन रोगों के लिए मेडिकल परीक्षण कराते हैं। साथ ही वह अपने हॉस्पिटल सर्टिफिकेट को आॅनलाइन भी पोस्ट करते हैं। इस मामले में टिप्पणी करते हुए नेशनल गेमेट डोनेशन ट्रस्ट की मुख्य कार्यकारी अधिकारी लॉरा विटजेन्स कहती हैंः “इस तरह के डोनरों से शुक्राणु लेने में आम तौर पर कोई गड़बड़ तो नहीं होती लेकिन यदि कुछ ग़लत हो जाए तो स्थिति बहुत भयावह हो जाती है। कई मामलों में महिलाएं यौन उत्पीड़न या बलात्कार का आरोप लगा सकती हैं।”
