45 हजार करोड़ का पर्ल घोटालाः शक के घेरे में युवराज और हरभजन

Translate News:

   नई दिल्ली।। 45 हजार करोड़ के पर्ल ग्रुप घोटाले की जांच तेज हो गई है और इसमें कई फिल्मी सितारों के साथ ही क्रिकेटरों पर भी शिकंजा कस सकता है। घोटाले की जांच कर रहे ईडी और सीबीआई उन हस्तियों की लिस्ट तैयार कर रही है जिन्हें पर्ल कंपनी से फायदा मिला। खेल जगत से अब तक इस जांच में युवराज सिंह और हरभजन सिंह के नाम सामने आए हैं। बता दें कि इन दोनों ही खिलाड़ियों को कंपनी ने प्लाट गिफ्ट लिए थे।
      पर्ल ग्रुप के चेयरमैन निर्मल सिंह भंगू समेत पर्ल ग्रुप के चार गिरफ्तार अधिकारियों से पूछताछ से पता चला है कि घोटाले की एक बडी रकम आईपीएल मैचों के जरिए क्रिकेटरों और फिल्म स्टारों पर खर्च की गई। जांच के दौरान यह भी पता चला है कि पर्ल ग्रुप ने आईपीएल 4 के अलावा सुपर फाइट लीग और गोल्फ प्रीमियर लीग और कबड्डी में पैसे लगाए थे। आरोप हैं कि पर्ल ग्रुप ने एक-दो नहीं बल्कि एक हजार से अधिक सिस्टर कंपनियों के माध्यम से देश भर में जमीनों की खरीद- फरोख्त की है।
     गौरतलब है कि पर्ल ग्रुप के सीएमडी निर्मल सिंह भंगू और कंपनी के तीन शीर्ष अधिकारी सीबीआई हिरासत में हैं। उन्हें 10 जनवरी को दिल्ली में मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट के सांमने पेश किया है और फिर अदालत ने निर्मल सिंह भंगू और तीनों बड़े अधिकारियों को 19 जनवरी तक सीबीआई की हिरासत में भेज दिया।
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top