Breaking News
Loading...

युवती समझ जिससे की प्यार भरी बातें वह निकली महिला, फिर हुई पिटाई

   बिहार/शरीफ।। बिहार के बिहारशरीफ में चोरों ने जिस व्यक्ति की मोबाइल चुराई उसी की पत्नी से प्यार भरी बातें करने लगे। चोर उसे युवती समझ फोन करते थे। यह गलती उन्हें भारी पड़ी। महिला ने प्यार भरी बातों में उन्हें फंसा कर पकड़ लिया और जमकर पिटाई करा दी।
लात-घूसों से हुई चोरों की पिटाई
    महिला ने रविवार को नाबालिग चोरों को सुभाष पार्क के पास बुलाकर पकड़ लिया। उसके पति ने चोरों की पिटाई करनी शुरू कर दी। लोगों को जब घटना की जानकारी मिली तो वे भी चोरों की धुनाई करने लगे। लात-घूसों से नाबालिग चोरों की पिटाई की जाने लगी।
    पिटाई के बाद भीड़ ने एक चोर का सिर मुंडन करा दिया और उसे बाजार में घुमाने लगे। रास्ते से गुजरने वाले दूसरे राहगीर भी रुक-रुककर चोरों की पिटाई कर रहे थे। यह सब करीब आधे घंटे तक हुआ। इस दौरान वहां से कई पुलिस अधिकारियों की गाड़ियां भी गुजरी मगर किसी ने रोकटोक नहीं की।
चोरों ने कहा- चाची हमें बचा लो
     भीड़ जब चोरों की पिटाई कर रही थी तब पिटाई से बचने के उन्होंने महिला के पैर पकड़ लिए और कहा- चाची हमें बचा लो। हमें नहीं पता था कि आप चाची के समान हैं। हमें माफ कर दीजिए। यह सुन महिला का भी दया गई वह भीड़ से उन्हें नहीं पिटने की आरजू करने लगी।
नहीं पहुंची पुलिस, महिला का पति चोरों को ले गया गांव
     यह घटना डीएम-एसपी आवास से कुछ कदम की दूरी पर हो रहा था। सूचना के बाद भी लहेरी थाना पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। पिटाई के बाद महिला का पति चोरों को अपने साथ लेकर नौरंगा गांव चला गया। दंपती चोरों से अपना मोबाइल वापस मांग रहे थे। उनलोगों ने बताया कि मोबाइल मिलने पर वह चोरों को छोड़ देंगे। मोबाइल चोरी की प्राथमिकी उन्होंने दर्ज नहीं कराई थी।
पार्क में मिलने के लिए बुलाया
     एक सप्ताह पूर्व बिंद थाना क्षेत्र के नौरंगा गांव निवासी बलवंत सिंह की मोबाइल उनके पोल्ट्री फार्म से चोरी हो गई थी। मोबाइल चोरी होने के अगले दिन से उनकी 35 वर्षीया पत्नी के मोबाइल पर फोन आने लगा। फोन करने वाला महिला से आपत्तिजनक बातें कर रहा था।
     बातचीत के दौरान महिला को यह आभास हो गया कि चोरी हुए मोबाइल से उसका नंबर निकाला गया है। इसके बाद महिला चोरों से प्यार भरी बातें करने लगी। कथित चोर बिंद के छतरपुर का रहनेवाला है। वह अपने एक दोस्त से भी महिला से बात कराता था। महिला ने झांसा देकर दोनों को मिलने के लिए सुभाष पार्क के समीप बुलाया। दोनों चोर सुभाष पार्क के बाहर पहुंच गए जहां महिला ने अपने पति के साथ मिलकर दोनों को पकड़ लिया।