


उदयपुर।। झीलों की नगरी कहे जाने वाले उदयपुर को विदेशी सैलानियों में भारत के सबसे लोकप्रिय शहरों में से एक माना जाता है। छोटा सा खूबसूरत शहर अपने इतिहास के लिए बहुत प्रसिद्ध है। दुनिया की कई सबसे खूबसूरत व लग्जरी होटलें उदयपुर में हैं। इनमें पिछोला झील में स्थित लेक पैलेस होटल, इसी झील के दूसरे किनारे स्थित नई बनी उदय विलास होटल और राजपरिवार के निजी निवास में बनी शिव निवास पैलेस होटल शामिल है।दरअसल, उदयपुर शहर के आसपास राजे-रजवाड़ों की सैकड़ों साल पुरानी कई संपत्तियां अब होटलों में तब्दील हो चुकी हैं। उनकी बनावट, मेहमानवाजी, साज-सज्जा, खान-पान, ये सब कुछ एक राजसी अनुभव देते हैं। यही वजह है कि दुनियाभर के सेलेब्रिटी अपनी शादियों व अन्य निजी आयोजनों के लिए उदयपुर आते हैं।
राजस्थान में स्थित महल जैसे होटल अपने राजशाही ठाठ के लिए पूरी दुनिया में फेमस है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पर्यटकों की सर्वश्रेष्ठ पसंद के लिए राजस्थान को भारत एवं दक्षिण एशिया की नामचीन पत्रिका ’ट्रैवल प्लस लेजर इंडिया एंड साऊथ एशिया द्वारा ‘‘टी प्लस एल रीडर्स च्वाइस अवार्ड-2013’’ से सम्मानित किया गया है। बेस्ट बैस्ट हेरीटेज डैस्टीनेशन के लिए मिलने वाले अवार्ड में राजस्थानी व अन्य पर्यटक संस्थाओं में उदय विलास होटल, देवीगढ पैलेस होटल, उदयपुर को भी पुरस्कार मिल चुका है। यहीं नहीं ट्रिप एडवाइजर वेबसाइट द्वारा जारी किए रोमांटिक होटल्स की लिस्ट में भी 'द ओबरॉय उदय विलास' को टॉप-10 होटलों में शामिल किया गया था।
इस होटल में करीबन 91 डीलक्स कमरे हैं, इन कमरों की यह खासियत है कि, एक महाराज के महल में होने वाली तमाम सुविधाएं उपलब्ध है और यह सुइट 2500 वर्गफुट चौड़ाई में फैला हुआ है। यह पैलेस पिचोला झील के बीचों बीच बना हुआ है। इसकी खासियतों के बारे में बात करें तो मेहमानों के लिए प्राइवेट स्वीमिंग पूल की सुविधा है। पीछोला लेक में शाही वोट राइडिंग की भी सुविधा उपलब्ध है।
हॉलीवुड और बॉलीवुड की हस्तियों के लिए भी पसंदीदा
इस पैलेस में जानी-मानी ब्रिटिश मॉडल व अभिनेत्री एलिजाबेथ हर्ले अपने स्विमिंग कपड़ों के संग्रह की शूटिंग कर चुकी हैं। वहीं 2013 में बनी 'ये जवानी है दीवानी' की शूटिंग भी यहां हो चुकी है। साथ ही यहां कई जानी-मानी हस्तियों ने शादी रचाई है।
एक दिन का किराया 5 लाख रुपए
इस होटल में एक दिन ठहरने का किराया 20,000 रुपए से लेकर 500,000 रुपए तक है। इसमें शामिल सुइटों को कई कटैगरी में बांटा गया है। आगंतुको के लिए यहां प्राइवेट पूल की सुविधा भी उपलब्ध है। इस शाही होटल के अंदर शाही वैभव का अहसास दिलाने के लिए हाथ से बने चित्रों और दर्पण पर खूबसूरत कारीगरी की गई है।
