Breaking News
Loading...

प्रमुख के चुनाव में हारी तो बंद कर दिया पड़ोसियों का रास्ता


फुलवंती देवी के परिजनों का कारनामा
     मोतीपुर।। प्रखंड प्रमुख के चुनाव करारी हार से विचलित राजद नेत्री फुलवंती देवी के पति कृष्ण कुमार चौधरी ने चुनावी रंजिश में अपने पड़ोसियों के आने-जाने के रास्ते को पांच दिनों से ईट रखकर घेर दिया है | रास्ता घेरे जाने से तक़रीबन तीस परिवारों को विगत पांच दिनों से आने-जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पर रहा है | रास्ता घेरने का जब विरोध करते है तो उनलोगों को लाठी-डंडा लेकर मारने को दौराया जा रहा है इससे सहमे ग्रामीण विगत पांच दिनों से अपने घर में दुबके रहने को विवस है रास्ता अवरुद्ध करने सम्बन्धी शिकायत ग्रामीणों ने पांच दिन ही बरुराज थाना को दिया | थाना को दी गए आवेदन में कृष्ण कुमार चौधरी और उनके चाचा गोविन्द चौधरी को आरोपी बनाया गया है | थाना से महज पांच सौ मीटर की दुरी होने के बाद भी पुलिस अबतक अवरुद्ध रास्ते को आवागमन के लिए चालू नहीं करा पाई है | इससे पुलिस के कार्यप्रणाली पर से लोगो का विश्वास उठ रहा है|
     वही ग्रामीणों के शिकायत पर शनिवार को अंचलाधिकारी शिवाजिसिंह ने बरुराज पुलिस के साथ अवरुद्ध रास्ये को मुआयना किया | परन्तु बगैर कार्रवाई किए बैरंग वापस लौट गए | ग्रामीणों का आरोप है कि फुलवंती देवी प्रखंड प्रमुख के चुनाव में उम्मीदवार थी | वह अपने निकटतम प्रतिद्वंदी पूनम गुप्ता से कड़े संघर्ष में एक मत से चुनाव हार गई थी | पूनम गुप्ता के चुनाव जितने पर उनके समर्थको ने बरुराज में आतिशबाजीया की थी| इससे उनके परिजनो में गुस्सा था | ग्रामीण नागेन्द्र साह, सुनील साह, बाबूलाल साह, प्रमिला देवी, संजू कुमारी, मिथिलेश देवी सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि आतिशबाजी से नाराज होकर कृष्णा कुमार चौधरी और गोविन्द चौधरी ने रास्ता बंद कर दिया | ग्रामीणों ने थाना अध्यक्ष प्रमोद यादव और अंचलाधिकारी शिवाजी सिंह पर राजनितिक दबाव में काम करने का आरोप लगाया है | आरोपों की बाबत फुलवंती देवी ने बताया कि जिस रास्ते को घेरने की बात कही जा रही है वह उनका निजी भूमि है | रास्ता रोकने का आरोप बेबुनियाद और निराधार है | यह उनके परिजनों को बदनाम करने की साजिश है | वही अंचलाधिकारी शिवाजी सिंह ने कहा कि कृष्ण कुमार चौधरी से बात हो रही है | एक दो दिन में मामले का सामाधान निकाल लिया जाएगा | थाना अध्यक्ष प्रमोद यादव ने बताया कि मामला भूमि विवाद का है |