कोर्ट जा रहे जज साहब को पुलिसकर्मियों ने ठोका, दूसरे दिन जजों-वकीलों ने दारोगा को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

Translate News:

     कार खराब होने पर बाइक से कोर्ट जा रहे गोपालगंज जिला सबजज प्रभुनाथ प्रसाद को पुलिसकर्मियों ने पिटाई कर दी. मामला तूल पकड़ता इससे पहले पुलिस वाले वहां से चलते बने.
     गुरुवार को हुई इस घटना के बाद सब जज एक प्रभुनाथ प्रसाद ने सीजेएम कोर्ट में मुकदमा दायर किया है। उन्होंने बताया है कि सरकारी गाड़ी खराब होने से वे हजियापुर स्थित अपने सरकारी आवास से अपनी बाइक पर सवार होकर कोर्ट आ रहे थे।
     इस दौरान शहर के मौनिया चौक पर तैनात एक दारोगा व कुछ पुलिस कर्मियों ने उन्हें कोर्ट की ओर जाने से रोका। इसपर उन्होंने न्यायिक पदाधिकारी होने का परिचय दिया।
     इसके बाद भी उनके साथ पुलिसकर्मियों ने उनकी पिटाई की. पिटाई करने वालों में सब इंस्पेक्टर एके यादव शामिल थे. स मामले के बाद चार पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है.
इसकी सूचना गोपालगंज कोर्ट ने पटना हाईकोर्ट को भी दी है.
     गोपालगंज में सबइंस्पेक्टर द्वारा सबजज की पिटाई के दूसरे दिन वहां के वकीलों और जजों ने ‘जैसे को तैसा’ के अंदाज में जवाब दिया है.
     सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक विडियो में दिख रहा है कि जज और वकील दारोगा को दौड़ा-दौड़ा कर पीट रहे हैं. दारोगा अपनी जान की सलामती के लिए भाग रहा है.
    गौरतलब है कि गुरुवार को दारोगा एके यादव ने सबजज प्रभुनाथ प्रसाद को अपने सहयोगियों के साथ पीटा था.
    इस घटना के बाद न्यायालय और नौकरशाही के सर्किल में हड़कम्प मच गया था. इस घटना को गंभीरता से लेते हुए पटना हाई कोर्ट ने डीजीपी को तलब कर लिया था.
क्या था मामला
     गुरुवार को हुई घटना के बाद सब जज एक प्रभुनाथ प्रसाद ने सीजेएम कोर्ट में मुकदमा दायर किया था. उन्होंने बताया है कि सरकारी गाड़ी खराब होने से वे हजियापुर स्थित अपने सरकारी आवास से अपनी बाइक पर सवार होकर कोर्ट आ रहे थे. इस दौरान शहर के मौनिया चौक पर तैनात दारोगा व कुछ पुलिस कर्मियों ने उन्हें कोर्ट की ओर जाने से रोका. इसपर उन्होंने न्यायिक पदाधिकारी होने का परिचय दिया. इसके बावजूद उनकी पिटाई कर दी गयी.

Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top