Translate News:
ये दिलचस्प मामला कटघोरा थाना क्षेत्र के लहंगबहरा गांव का है। किसान लहरी लाल खेत में काम कर रहे थे, तभी उन्हें नाग ने डस लिया। उन्होंने सांप को पकड़ लिया और घर ले आए। लहरीलाल और सांप को देखने गांव में भीड़ लग गई।
तारों में बंधे नाग को बैचेनी हो रही है और वो बार-बार फन ऊपर करके फुफकार रहा है। गांव के ही कुछ लोगों ने लहरी लाल को कटघोरा स्थित सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।
अस्पताल में भर्ती लहरी लाल के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। उन्होंने बताया कि सांप काटते ही उन्होंने जड़ी-बूटी खा ली थी, इसलिए विष का खास असर नहीं हुआ। सांप को छोड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि स्वस्थ होने पर वे खुद उसे आजाद कर देंगे। सांप को कैद किए जाने की घटना की चर्चा पूरे इलाके में हो रही है।
