SHOCKING! जिसका हो रहा था अंतिम संस्कार, वो घूम रही थी बाजार!

Translate News:
    आजमगढ़।। यूपी के आजमगढ़ में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक परिवार अपने परिजन की अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहा था और दूसरी ओर कथित मृतका बाजार में घूमती नजर आई। जी हां, यह कोई फिल्मी कहानी नहीं है, बल्कि सच्ची और अजीबोगरीब घटना है।
     दरअसल, शुक्रवार को जिस महिला की हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराकर उसके मायके वाले 13वीं की तैयारी कर रहे थे, वह महिला गंभीरपुर थाना क्षेत्र के बिंद्रा बाजार में घूमती हुई नजर आई। मुखबिर की सूचना मिलने पर पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया। पुलिस का कहना है कि उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। अदालत के निर्देश पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
क्या है मामला
     पुलिस की मानें तो महिला के लापता होने की रिपोर्ट उसके पति ने भी दर्ज कराई है। एसओ गंभीरपुर तेज बहादुर सिंह ने बताया कि मऊ जिले के कोपागंज थाना क्षेत्र के रेवड़ी डीह गांव निवासी अशोक चौरसिया की बेटी आरती की शादी गंभीरपुर बाजार निवासी रमेश चौरसिया के साथ हुई है। आरती दो बच्चों की मां है। थानाध्यक्ष ने बताया कि 21 जून की रात आरती अचानक गायब हो गई। खोजबीन के बाद भी जब उसका कोई पता नहीं चला तो पति रमेश ने 23 जून को थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।
मायके वाले करने लगे थे अंतिम संस्कार की तैयारी
     इसी बीच मिर्जापुर जिले के हलिया थाना क्षेत्र में 27 जून को लावारिश युवती की लाश मिली तो आरती के पिता अशोक चौरसिया हलिया थाने पहुंचे और शव की पहचान अपनी बेटी आरती के रूप में करते हुए 29 जून को गंभीरपुर थाने में आरती की हत्या की रिपोर्ट दर्ज करा दी। इसमें उन्होंने आरती के पति रमेश चौरसिया, जेठ मुन्ना, संजय और सास गीता देवी को आरोपित भी कर दिया। पुलिस दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल में जुटी ही थी कि शुक्रवार को मुखबिर के जरिए आरती के बिंद्रा बाजार में मौजूद होने की सूचना मिली। पुलिस ने उसे अपनी हिरासत में ले लिया।
    पूछताछ के दौरान आरती ने बताया कि वह अपने पति की प्रताड़ना से परेशान होकर घर से चली गई थी। एसओ गंभीरपुर ने बताया कि आरती को कोर्ट में पेश किया जाएगा। अदालत का जो भी निर्णय होगा, उसके तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top