प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी के सभी सांसदों और विधायकों से अपने बैंक अकाउंट के विवरण जमा करने को कहा है.समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार ये विवरण पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के समक्ष जमा करने हैं.जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री ने पार्टी के सभी विधायकों से आठ नवंबर से 31 दिसंबर के बीच अपने अकाउंट के सारे विवरण जमा करने को कहा है.एक जनवरी को सभी विधायकों और सांसदों को ये विवरण जमा करने हैं.माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री ने नोटबंदी के अपने फैसले के मद्देनज़र अपने विधायकों-सांसदों को ये निर्देश दिए हैं.प्रधानमंत्री ने भारतीय जनता पार्टी की संसदीय दल की बैठक में स्पष्ट किया कि इनकम टैक्स संशोधन बिल का उद्देश्य काले धन को सफेद करना नहीं बल्कि गरीबों से लूटे गए धन को उनके हित में लगाना है.नोटबंदी के नए फैसले के कारण पुराने इनकम टैक्स बिल में संशोधन किए जाने की ज़रूरत है.प्रधानमंत्री मोदी ने गत 8 नवंबर को 500 और 1,000 रुपये के नोटों को अमान्य घोषित किया था। पुराने नोटों को बैंकों में जमा कराने की अंतिम तारीख 30 दिसंबर है।मोदी ने इस आरोप को खारिज कर दिया कि सोमवार को लोकसभा में पेश आयकर संशोधन विधेयक का मकसद काले धन को सफेद करना था। संसदीय मामलों के मंत्री अनंत कुमार ने संवाददाताओं से कहा, "प्रधानमंत्री का यह कदम काले धन के खिलाफ और गरीबों के कल्याण के लिए है।"प्रधानमंत्री ने देश को डिजिटल और नकदी रहित अर्थव्यवस्था बनाने के लिए लोगों का समर्थन भी मांगा हैसभी सांसद और विधायक अपने बैंक अकाउंट के विवरण जमा करे-प्रधानमंत्री
4:32 PM
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी के सभी सांसदों और विधायकों से अपने बैंक अकाउंट के विवरण जमा करने को कहा है.समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार ये विवरण पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के समक्ष जमा करने हैं.जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री ने पार्टी के सभी विधायकों से आठ नवंबर से 31 दिसंबर के बीच अपने अकाउंट के सारे विवरण जमा करने को कहा है.एक जनवरी को सभी विधायकों और सांसदों को ये विवरण जमा करने हैं.माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री ने नोटबंदी के अपने फैसले के मद्देनज़र अपने विधायकों-सांसदों को ये निर्देश दिए हैं.प्रधानमंत्री ने भारतीय जनता पार्टी की संसदीय दल की बैठक में स्पष्ट किया कि इनकम टैक्स संशोधन बिल का उद्देश्य काले धन को सफेद करना नहीं बल्कि गरीबों से लूटे गए धन को उनके हित में लगाना है.नोटबंदी के नए फैसले के कारण पुराने इनकम टैक्स बिल में संशोधन किए जाने की ज़रूरत है.प्रधानमंत्री मोदी ने गत 8 नवंबर को 500 और 1,000 रुपये के नोटों को अमान्य घोषित किया था। पुराने नोटों को बैंकों में जमा कराने की अंतिम तारीख 30 दिसंबर है।मोदी ने इस आरोप को खारिज कर दिया कि सोमवार को लोकसभा में पेश आयकर संशोधन विधेयक का मकसद काले धन को सफेद करना था। संसदीय मामलों के मंत्री अनंत कुमार ने संवाददाताओं से कहा, "प्रधानमंत्री का यह कदम काले धन के खिलाफ और गरीबों के कल्याण के लिए है।"प्रधानमंत्री ने देश को डिजिटल और नकदी रहित अर्थव्यवस्था बनाने के लिए लोगों का समर्थन भी मांगा है