अचार संहिता का इंतजार है, लगने दो फिर सिखाऊंगा राजनीति क्या होती है - मुलायम

0
Translate News:
     सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने कहा है कि अब उन्हें सिर्फ अचार संहिता लगने का इंतजार है. उन्होंने कहा है कि अचार संहिता लगने के बाद जब अखिलेश कि सरकार चुनाव आयोग के अधीन आ जाएगी, तब राजनीति क्या होती है ?
      सपा मुखिया मुलायम सिंह ने बेहद करीबी एक पत्रकार से अपना सीक्रेट प्लान बताते हुए कहा कि जिन लोगों को उन्होंने टिकट देकर राजनीति करना सिखाया, विधायक बनाया, शपथ दिलाकर मंत्री बनाया और मंत्री बनाकर सत्ता के सुख दिए. वो आज उनको सियासत का पाठ पड़ा रहे हैं.गुस्से से आग बबूला होकर बैठे नेताजी ने कहा है कि अचार संहिता लगते ही बताऊंगा कि राजनीति किस चिड़िया का नाम है.मुलायम ने यह भी कहा है कि अभी डीएम, एसपी से लेकर मंत्री और मुख्य सचिव सब अखिलेश के आगे सिलुएट कर रहे हैं. अभी सत्ता राम गोपाल के हाथ में है. उन्होंने कहा कि सत्ता कि बत्ती चमक रही है, लेकिन जैसे ही अचार संहिता लगने के बाद जैसे ही गाड़ियों से लालबत्ती हटेगी, तब बताएंगे कि राजनीति कैसे की जाती है.

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top