अमेठी में एक घर में मिली 11 लोगों की बॉडी: मर्डर का शक, मरने वालों में 6 बच्‍चे भी

0
Translate News:
     अमेठी।। यूपी के अमेठी में बुधवार तड़के एक घर में 11 लोगों की बॉडी बरामद हुई। परिवार का मुखिया फंदे से लटका म‌िला। गांव वालों ने आशंका जताई है कि मुखिया ने सभी की हत्या करने के बाद खुद भी फांसी लगा ली। मरने वालों में 6 बच्चे भी हैं। घटना की वजह सामने नहीं आई है। सिर्फ पत्नी जिंदा बची...
- मामला अमेठी के बाजार शुक्ल थाने के महोना गांव का है। बताया जा रहा है कि सभी को धारदार हथियार से मारा गया है।
- परिवार के मुखिया जमालुद्दीन (45) की बॉडी फांसी के फंदे से लटकी मिली।
- घर में सिर्फ जमालुद्दीन की पत्नी बची है, जिसे बेहोशी की हालत में सीएचसी जगदीशपुर में भर्ती कराया गया है।
- पत्नी के होश में आते ही मामले की वजह सामने आने की उम्मीद है।
मौके पर पहुंचे आईजी-डीआईजी
- घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया।
- पुलिस मामले की जांच में जुटी है। आईजी और डीआईजी ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया।
गांव वालों का क्‍या कहना है?
- गांव वाले इस बात की आशंका जता रहे हैं कि परिवार के मुखिया ने सभी को नशीला पदार्थ खिलाने के बाद काट डाला। इसके बाद खुद फांसी लगा ली।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top