आचार सहिंता का उलंघन कर रहे बीजेपी के प्रचार वाहन का चालान काटा

0
Translate News:
आचार सहिंता के पालन को शहर में दौड़ पुलिस और प्रशासन के अफसर
    शाहजहांपुर।। विधानसभा चुनाव को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त द्वारा चुनाव की तारीख तय करने के बाद लगी आचार संहिता के अंतर्गत जिले के अधिकारियों ने पूरे जिले में अभियान चलाकर प्रचार कर रहे बैनर पोस्टर को हटा दिया। इसी दौरान चुनाव आचार संहिता की धज्जियां उड़ा रहे भारतीय जनता पार्टी के प्रचार वाहन को पुलिस अफसरों ने पकड़ कर चालान काट दिया। पुलिस कि इस कार्यवाही से राजनीतिक दलो में हड़कंप मचा हुआ है।
    बुधवार को चुनाव तारीखों का ऐलान होने के साथ पूरे प्रदेश में चुनाव आचार संहिता प्रभावित हो गई। इसी को लेकर पूरे जिले में आचार संहिता के पालन करने के लिए अभियान चलाकर, शहर के तमाम थानों पर लगे हुए राजनीतिक दलों के होर्डिंग, पोस्टर और बैनरों को हटाया गया। इस दौरान कचहरी रोड पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा भेजी गई प्रचार मोटरसाइकिल अवैध रूप से प्रचार करते हुए पुलिस की गिरफ्त में आ गई। अधिकारियों ने बाइक का चालान काट दिया। हालांकि इस दौरान बाइक चालक ने भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राकेश मिश्रा अनाबा से अफसरों की बात करवाई लेकिन अधिकारियों ने उनकी एक ना सुनी और कार्रवाई करते हुए बाइक का चालान काट दिया। वहीँ भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश मिश्र अनावा ने प्रशासन से अनुमति लेकर प्रचार वाहनों को चलाने की बात कही।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top