जब एक ढाबे के मालिक ने ओम पुरी को चोरी का आरोप लगाकर नौकरी से हटा दिया था

0
Translate News:
Image result for ompuri deathनहीं रहे फिल्म अभिनेता ओम पुरी
     बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ओम पुरी का आज सुबह निधन हो गया। वह 66 वर्ष के थे। पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक उनका मुंबई के वर्सोवा स्थित उनके घर पर दिल का दौरा पडऩे से तड़के निधन हुआ। उनकी मौत की खबर सुन कर पूरा बॉलीवुड और उनके प्रशंसक सदमे में हैं। 
    बॉलीवुड के साथ हॉलीवुड में भी की अदाकारी : देश के बेहतरीन अभिनेताओं में शुमार ओम पुरी उन चुनिंदा कलाकारों मे रहे हैं जिन्होंने कमर्शियल और समानान्तर सिनेमा में कामयाबी हासिल की। बॉलीवुड के साथ साथ उन्होंने हॉलीवुड में भी अपनी अदाकारी का लोहा मनवाया था। 18 अक्टूबर 1950 में अंबाला के एक पंजाबी परिवार में जन्में ओम पुरी ने फिल्म एंड टेलिविजन इंस्टिट्यूट पुणे में पढाई की थी। 1993 में ओम पुरी ने नंदिता पुरी के साथ शादी की थी। 2013 में उनका तलाक हो गया था। उनका इशान नाम का एक बेटा भी था।
परिवार की जरुरतों के लिए ढाबे में भी की थी नौकरी
     बॉलीवुड में अपने दमदार अभिनय और संवाद अदायगी से ओमपुरी ने लगभग तीन दशक से दर्शको को अपना दीवाना बनाया है लेकिन कम लोगो को पता होगा कि वह अभिनेता नही बल्कि रेलवे ड्राइवर बनना चाहते थे । 18 अक्तूबर 1950 को हरियाणा के अंबाला में जन्में ओम पुरी का बचपन काफी परेशानी में बीता । परिवार की जरूरतों को पूरा करने के लिए उन्हें एक ढाबे में नौकरी तक करनी पड़ी थी। लेकिन कुछ दिनों बाद ढाबे के मालिक ने उन पर चोरी का आरोप लगाकर हटा दिया।
रेलवे ड्राइवर बनना चाहते थे ओमपुरी : 
Image result for ompuri death     बचपन में ओमपुरी जिस मकान में रहते थे उससे पीछे एक रेलेवे यार्ड था। रात के समय ओमपुरी अक्सर घर से भागकर रेलवे यार्ड में खड़ी किसी ट्रेन में सोने चले जाते थे । उन दिनों उन्हें ट्रेन से काफी लगाव था और वह बड़ा हो कर रेलवे ड्राइवर बनना चाहले थे। कुछ समय के बाद ओमपुरी अपने ननिहाल पंजाब के पटियाला चले आे जहां उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा पूरी की।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top