एएसआई के पूर्व निदेशक के. के. मोहम्मद ने साबित किया विवादित परिसर पर पहले मंदिर था

0
Translate News:
Image result for ASI ex director k k mohammad on ayodhya ram mandirएएसआई के पूर्व निदेशक केके मोहम्मद ने साबित किया कि विवादित परिसर की जगह पर पहले मंदिर था जिसे तोड़कर ही बाबरी मस्ज़िद बनाई गई
       अयोध्या में राम मंदिर की सत्यता तलाशने की कोशिश में खुदाई करने वाली आर्कियोलाजिकल सर्वे ऑफ़ इंडिया की टीम के सदस्य रहे केके मोहम्मद ने कहा है कि खुदाई में मंदिर के प्रमाण मिले थे। ASI के पूर्व निदेशक (उत्तर) और अयोध्या में खुदाई करने वाली टीम के सदस्य मोहम्मद ने कहा कि मामले में सुप्रीम कोर्ट की ओर से की गई मध्यस्थता की पेशकश मुस्लिम बिरादरी के लिए इस विवाद को सुलझाने का एक सुनहरा मौका है। 
    उन्होंने कहा कि पहली बार 1977-78 में और बाद में भी जब ASI ने खुदाई की तो बाबरी मस्जिद के नीचे मंदिर के प्रमाण मिले थे। उन्होंने बताया कि जल की मकरमुख वाली परनाली, शिखर के नीचे अमलका और सबसे बड़ा प्रमाण विष्णु हरि शिला फलक जो कहता है कि यह मंदिर उसका है, जिसने दस शीश वाले का वध किया। उन्होंने कहा कि खुदाई में मंदिर के 14 स्तंभ मिले थे। उन्होंने कहा कि मुस्लिम समुदाय को समझना चाहिए कि इतिहास में कई गलतियां हुई हैं और उन्हें स्वीकारने में कोई शर्म नहीं होनी चाहिए। मोहम्मद ने कहा कि यह दुखद है कि वामपंथी इतिहासकारों और कुछ अंग्रेजी समाचारपत्रों ने इस मामले को उलझा दिया।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top