Headline
Loading latest headlines...

विहिप राम मंदिर निर्माण के लिये सरकार को करेगी मजबूर, बजायेगी ईंट से ईंट

0
Translate Post:
     फरीदाबाद।। केन्द्र सरकार अब जनता को बेवकूफ बनाना और बहाने मारना बंद करे और जल्द से जल्द राम मंदिर का निर्माण करवाये अन्यथा विश्व हिंदु परिषद सन 1989-90 और 92 जैसा महौल फिर से देश में पैदा कर सरकार को राममंदिर बनाने पर मजबूर कर देगा। आज फरीदाबाद में प्रैसवार्ता के दौरान विश्व हिंदु परिषद के प्रदेश अध्यक्ष रमेश गुप्ता और केन्द्रीय मंत्री कैलाश सिंघल कुछ इस तरह की धमकी देते हुए नजर आये। उन्होंने कहा कि यूपी में योगी सरकार के एक्शन से घबराये असमाजिक तत्व हरियाणा की आरे भाग रहे हैं उन्हें प्रशासन प्रदेश में घुसने से रोके और हरियाणा में चल रहे बूचडखानों और शराब के खेल को बंद करवाये। यूपी की तर्ज पर हरियाणा में भी बूचड खानों को बंद कराने के लिए विश्व हिन्दू परिषद ने रणनीति तैयार कर ली है। वे इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री से भी मिलेगें। यूपी में असमाजिक तत्वों को खदेडने के कारण उनका रूख हरियाणा में हो रहा है। इस मामलें में भी विहिप नेता प्रशासन को आगाह करेगें। विहिप नेताओं का कहना है कि तीन साल में राम मंदिर बनकर तैयार हो जायेगा। यह जानकारी विश्व हिन्दू परिषद के प्रदेश अध्यक्ष रमेश गुप्ता ने पत्रकार सम्मेलन में दी।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
  • Loading Posts...