Breaking News
Loading...

रोटी के उपाय से दूर हो सकती है आपकी हर परेशानी, यक़ीन ना हो तो पढ़े यह खबर

Image result for roti can solve yours every problems  अगर आपका समय ठीक नहीं चल रहा है या रोज कोई नई मुसीबत आ रही है या फिर जीवन में शांति नहीं है, तो इसके लिए आप एक छोटा उपाय कर इन सभी परेशानियों से मुक्ति पा सकते हैं। ये उपाय इस प्रकार है-
उपाय
    सुबह रोटी बनाते समय एक रोटी अलग से निकाल लें। इसके 4 बराबर टुकड़े कर लें। अब चारों टुकड़ों पर कुछ मीठा जैसे- खीर, गुड़ या शक्कर रख दें। रोटी का पहला टुकड़ा गाय को खिला दें और भगवान से समस्याओं के निदान के लिए प्रार्थना करें। दूसरा टुकड़ा कुत्ते को खिला दें। शिवमहापुराण के अनुसार, कुत्ते को रोटी खिलाते समय बोलना चाहिए कि- यमराज के मार्ग का अनुसरण करने वाले जो श्याम और शबल नाम के कुत्ते हैं, मैं उनके लिए यह अन्न का भाग देता हूं। वे इस बलि (भोजन) को ग्रहण करें। इसे कुक्कर बलि कहते हैं। 
    अब रोटी के तीसरे भाग को कौओं को खिला दें और बोलें- पश्चिम, वायव्य, दक्षिण और नैऋत्य दिशा में रहने वाले जो पुण्यकर्मा कौए हैं, वे मेरी इस दी हुई बलि को ग्रहण करें। धर्म ग्रंथों में इसे काक बलि कहते हैं। अब रोटी का अंतिम टुकड़ा किसी भिक्षु को दे दें। इस प्रकार ये छोटा सा उपाय रोज करने से आपकी समस्या का समाधान हो सकता है।
पति का गुस्सा दूर करने का उपाय
     जब आपके पति गहरी नींद में सोए हों, तब एक नारियल, सात गोमती चक्र और थोड़ा का गुड़ लेकर इन सभी सामग्री को एक पीले कपड़े में बांध लें। अब इस पोटली को अपने पति के ऊपर सात बार ऊबार कर बहते हुए जल में बहा दें। इसके अलावा प्रतिदिन सूर्य को अर्ध्य दें। कुछ ही समय में आपके पति का गुस्सा छू-मंतर हो जाएगा।
सक्सेस पाने के लिए उपाय
    जिस दिन किसी खास काम के लिए जाना हो, उस दिन जल्दी उठकर स्नान आदि नित्य कामों से निपटकर सबसे पहले भगवान श्रीगणेश का पूजन करें। श्रीगणेश को धूप-दीप, फूल, दूर्वा आदि चढ़ाएं। गुड़-धनिए का प्रसाद अर्पित करें। इसके बाद गणेशजी के सामने बैठकर पन्ना की माला से ऊं गं गणपतये नम: मंत्र का यथाशक्ति जप करें। जब घर से निकलने वाले हों, तब श्रीगणेश को चढ़ाई दूर्वा में से थोड़ी दूर्वा अपनी जेब में रख लें। इस उपाय से आपका हर सोचा हुआ काम जल्दी और ठीक से हो सकता है।
मनचाही जगह पर तबादला करवाने के लिए उपाय
    शुक्रवार को ब्रह्म मुहूर्त में चंद्रमा दिखाई देने पर सफेद बर्फी या थोड़ा सा दही अपने ऊपर सात बार उसारें और अपने मन में श्रद्धा व विश्वास के साथ चंद्रदेव से प्रार्थना करें- हे चंद्रदेव। मेरा तबादला अमुक(स्थान का नाम बोलें) स्थान पर करवाने की कृपा करें।
     7 बार यह क्रिया करते हुए मंत्र पढ़कर बर्फी या दही को सूर्योदय से पहले किसी चौराहे पर जाकर रख आएं। जिस दिशा में चंद्रमा आसमान में हो अपना मुख उस ओर रखना चाहिए तथा यह क्रिया छत पर बाहर खुले में करें लेकिन कोई देख न पाएं। अपना कार्य पूर्ण होने पर चंद्रमा को अर्घ्य दें, पूजा करें व सफेद बर्फी या खीर को भोग लगाएं।