थाने के सामने वाहन पकड़ा, पेड़ की आड़ में किया मोलभाव, रुपए लेकर छोड़ा

0
Translate News:
    जमशेदपुर।। जुगसलाई ट्रैफिक पुलिस ने गुरुवार को मालवाहक वाहनों के कागजातों की जांच की। ट्रैफिक इंस्पेक्टर जीतेंद्र ठाकुर के नेतृत्व में पूरी टीम जुगसलाई थाना के सामने सड़क पर थी। ट्रैफिक पुलिस की एक टीम कागजातों की जांच कर रही थी तो एएसआई अनिरुद्ध मंडल के नेतृत्व में दूसरी टीम वसूली में लगी थी।
    जिन गाड़ियों का कागजात सही नहीं मिलता, एएसआई उसके चालकों को थाने के पीछे ले जाते अौर पेड़ की आड़ में लेनदेन की बात करते। कागजात के आधार पर रेट तय किया जाता। इसी क्रम में बर्मामाइंस का मैक्सी ट्रक पकड़ा गया। गाड़ी में पॉल्यूशन टेस्ट का पेपर नहीं था। एएसआई मैक्सी ट्रक के चालक को थाने के पीछे ले गए और पांच हजार रुपए की डिमांड की। बाद में सौदा 4000 रुपए में तय हुआ। पैसा मिलने पर उसे गाड़ी सहित छोड़ दिया गया।
     जुगसलाई के ट्रैफिक इंस्पेक्टर जीतेंद्र ठाकुर ने बताया कि मुझे मामले की जानकारी नहीं है। मैं खुद गाड़ियों की जांच कर रहा था। पीछे जाकर किसी ने गड़बड़ी की तो मुझे पता नहीं है। मैं मामले की जांच करूंगा। कोई भी पुलिसकर्मी गड़बड़ी कर रहा है तो उस पर कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top