औरंगाबाद।। महाराष्ट्र यह तस्वीर सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं की असलियत उजागर करती है। मामला ओरंगाबाद के घाटी सरकारी हॉस्पिटल का है। यह एकनाथ गवली और उनकी बेटी है। एकनाथ का किसी बीमारी में ऑपरेशन हुआ था।
हॉस्पिटल में सलाइन (ड्रिप) स्टैंड नहीं था। इसलिए बेटी को बॉटल पकड़ाकर खड़ा कर दिया गया। डॉक्टरों ने बच्ची को सख्त हिदायत दी थी कि बॉटल ऊंची रखना। बच्ची करीब 2 घंटे बिना हिले-डुले ऐसे ही खड़ी रही।
