बीन बजाते ही एक घर से निकले 45 सांप...और एक नागराज

0
Translate News:
     गाजीपुर/उत्तर प्रदेश।। उत्तर प्रदेश के चर्चित जिले गाजीपुर के मरदह का बोगना गांव के कांता राजभर के मकान में एक-एक करके 45 सांप निकले हैं और फिर निकलता है नागराज। हालांकि इन्हें पकड़ने आए सपेरे ने सिर्फ नागराज को अपने झोले में रखा और बाकी सांपों को मार डाला गया। लेकिन एक ही घर से बीन बजाने के बाद एक-एक कर निकले 46 सांपों के बाद कांता राजभर और उनका परिवार सुर्खियों में बना हुआ हैं। यही नहीं सांपों के इतने समूह में निकलने के बाद पूरे गांव के लोगों में इस बात का भी भय बना हुआ हैं कि ना जाने अभी और कितने सांप उसके आसपास के बिलों में छुपे हुए हैं। वहीं कांता के मकान से इतनी भारी संख्या में सांपों के मिलने के बाद दिन भर उनके मकान के बाहर सांपों को देखने वालों की भीड़ मौजूद रही।  
     कांता राजभर ने बताया कि कुछ दिनों पहले मुझे अपने घर में अलग-अलग समय पर 5 सांपों के होने की बात पता चली थी। दरअसल इन्हीं घटनाओं में एक सांप 2 दिन पहले मेरे छोटे बेटे विनोद की पत्नी अनीता के पांव पर चढ़ रहा था। इस बात की जानकारी के बाद मैंने पूरे घर में उसे खोजना शुरू किया पर वो उस दिन पकड़ में नहीं आया और फिर एक दिन के बाद मुझे पांचों सांप दिखाई दिए। जिसके बाद हम सभी डर गए और मैंने एक सपेरे को इन्हें पकड़ने के लिए बुलाया। उस सपेरे ने जब अपनी बीन बजानी शुर की तो मेरे घर में छुपे हुए 45 सांप और एक नागराज निकले। 
       जब इतने सांपों के होने की बात सामने आई तो सपरे ने भी सांपों के निकलते ही उन्हें मारता रहां। उसके बाद आए विशाल आकर के नागराज जिसको पकड़ने में उस सपरे के भी पसीने छूट गए। बड़ी मुश्किलों से उसने उस पर काबू पाया और फिर अपने साथ ले गया। 
     कांता ने बताया की इस घटना के बाद वह और उनका परिवार सहमा हुआ है और इतनी बड़ी संख्या में सांपों के मिलने के बाद उनके घर के बाहर इन्हें देखने वालों का तांता लगा हुआ है।
   वही कांता के घर से इतनी बढ़ी संख्या में सांपों के समूह की जानकारी पूरे गांव में जंगल में आग की तरह फैल गई और धीरे-धीरे कांता के मकान के बाहर मारे गए सांपों को देखने वाले इकट्ठा होने शुरू हो गए। गांव के एक शख्स ने बताया की जब से इस बात की जानकारी हुई है कि एक ही मकान से 46 सांप मिले हैं तब से गांव के लोग डरे हुए हैं की ना जाने अभी और कितने ऐसे ही सांप छुपे हुए हैं।
 

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top